अन्य खेल

CWG 2026: अंकुश पंघाल ने इंग्लैंड के बॉक्सर को हराकर जीता गोल्ड मेडल

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 80 किलोग्राम वर्ग बॉक्सिंग में अंकुश पंघाल ने इंग्लैंड के बॉक्सर को हराते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया है।
2 min read
Aug 02, 2026
Ankush Panghal
अंकुश पंघाल

स्कॉटलैंड (Scotland) के ग्लासगो (Glasgow) में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) 2026 - CWG 2026 में भारत के बॉक्सर्स शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और मेडल्स की झड़ी लगा रहे हैं। अंकुश पंघाल (Ankush Panghal) ने भारत की मेडल लिस्ट को बढ़ाते हुए पुरुष 80 किलोग्राम वर्ग में शानदार खेल दिखाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में अंकुश ने इंग्लैंड (England) के डिमेजी शिट्टू (Dimeji Shittu) के खिलाफ 4-1 के स्प्लिट डिसीज़न से हराते हुए अपने और देश के लिए गोल्ड मेडल जीत लिया।

कम उम्र में बड़ा कमाल

20 साल के अंकुश ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कम उम्र में ही बड़ा कमाल कर दिखाया। फाइनल में अंकुश के लिए शुरुआत काफी मुश्किल रही। पहले राउंड में शिट्टू ने पूरी तरह दबदबा बनाया। उन्होंने 5-0 से यह राउंड जीता और अंकुश को एक नॉकडाउन भी दिया। अंकुश मैट पर गिर गए, लेकिन तुरंत उठ खड़े हुए और संयम बनाए रखा। दूसरे राउंड में अंकुश ने जोरदार वापसी की। उन्होंने आक्रामक कॉम्बिनेशन और तेज़ काउंटर अटैक लगाए और इस वजह से जजों ने यह राउंड 3-2 से अंकुश को दिया। शिट्टू को सिर नीचे रखने के लिए रेफरी ने चेतावनी दी और बाद में एक अंक भी काट दिया। तीसरे राउंड में अंकुश ने पूरी तरह नियंत्रण कर लिया। उनकी सटीक पंचिंग और रिंग क्राफ्ट ने जजों को प्रभावित किया। स बॉक्सिंग मैच के अंत में 4-1 के स्प्लिट फैसले से अंकुश को जजों ने विजेता घोषित किया।

पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में ही जीता मेडल

यह अंशुल का पहला कॉमनवेल्थ गेम्स है और पहली बार में ही अंशुल ने इस टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतते हुए इतिहास रच दिया। अंकुश की यह जीत साबित करती है कि दबाव में रहकर भी उनमें लड़ने की क्षमता है और इसी क्षमता की वजह से पहला राउंड हारने के बाद भी 20 वर्षीय भारतीय बॉक्सर ने बेहतरीन वापसी की और मुकाबले को पलटते हुए जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही अंकुश ने यह भी साबित कर दिया कि आगे जाकर वह और काबिल बॉक्सर बन सकते हैं और देश को और ज़्यादा मेडल्स जिता सकते हैं।

Updated on:
02 Aug 2026 12:49 am
Published on:
02 Aug 2026 12:48 am