1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CWG 2026: सचिन सिवाच ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में नामीबिया के बॉक्सर को हराया

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सचिन सिवाच ने 60 किलोग्राम वर्ग बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Aug 01, 2026

Sachin Siwach

सचिन सिवाच

स्कॉटलैंड (Scotland) के ग्लासगो (Glasgow) में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) 2026 - CWG 2026 में भारत के बॉक्सर्स का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। 26 वर्षीय सचिन सिवाच (Sachin Siwach) ने पुरुष 60 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया। फाइनल मुकाबले में सचिन ने नामीबिया (Namibia) के ट्रायगेन मॉर्निंग एनडेवेलो (Tryagain Morning Ndevelo) के खिलाफ 3-2 से जीत हासिल करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

कांटे की टक्कर में सचिन ने हासिल की जीत

फाइनल में सचिन को ट्रायगेन के खिलाफ शुरुआती दो राउंड में पीछे रहना पड़ा। नामीबियाई बॉक्सर ने तेज़ हमलों और काउंटर पंचों से बढ़त बना ली। सचिन कई चेतावनियाँ भी खा चुके थे, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। तीसरे और अंतिम राउंड में सचिन पूरी तरह आक्रामक हो गए। उन्होंने तेज़ गति से पंच लगाए और ट्रायगेन को घेर लिया। सचिन ने बराबरी हासिल करते हुए आखिरी राउंड में जीत की उम्मीदों को कायम रखा। मुकाबले के आखिरी पलों में सचिन ने एक जोरदार पंच लगाया, जिससे रेफरी को ट्रायगेन पर स्टैंडिंग काउंट देना पड़ा। बेल बजने से ठीक पहले यह पल निर्णायक साबित हुआ और सचिन की जीत में अहम भूमिका निभाई। जजों ने 3-2 के स्कोर से सचिन को विजेता घोषित किया। इसके साथ ही सचिन ने इस कांटे की टक्कर में अपने और देश के लिए गोल्ड मेडल जीत लिया।

करियर का सबसे बड़ा मेडल

सचिन के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता हुआ यह मेडल उनके करियर का सबसे बड़ा मेडल रहा। इससे पहले सचिन साउथ एशियन गेम्स, यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप्स और कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में भी मेडल्स जीत चुके हैं। अपने बॉक्सिंग करियर के सबसे कड़े मुक़ाबलों में से एक में सचिन ने ज़बरदस्त संयम और रणनीतिक अनुशासन दिखाते हुए जीत हासिल की। उनके लिए यह मुकाबला आसान नहीं था, लेकिन फिर भी उन्होंने शानदार बॉक्सिंग का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इस जीत के साथ सचिन ने भारत के कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियनों में अपना नाम दर्ज करा लिया। उन्होंने ऐसा प्रदर्शन किया जिसमें हिम्मत, हुनर ​​और मुश्किल हालात में डटे रहने का जज़्बा, सब कुछ देखने को मिला और वह भी तब जब इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी।