अन्य खेल

CWG 2026: लवलीना बोरगोहेन ने जीता सिल्वर मेडल, फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर से हारी

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने 75 किलोग्राम वर्ग बॉक्सिंग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।
less than 1 minute read
Aug 01, 2026
Lovlina Borgohain
लवलीना बोरगोहेन (File Photo)

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) 2026 में भारतीय बॉक्सिंग टीम का अच्छा प्रदर्शन जारी है। असम की स्टार बॉक्सर और टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) ने महिला 75 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में उन्हें ऑस्ट्रेलिया की एम्मा-सू ग्रीनट्री (Emma-Sue Greentree) के खिलाफ 4-1 से हार का सामना करना पड़ा।

पहला कॉमनवेल्थ मेडल

28 वर्षीय लवलीना के लिए यह उनका पहला कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल है। इससे पहले वह 2018 और 2022 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल नहीं जीत पाई थीं। आज इस सिल्वर मेडल के साथ लवलीना ने मल्टी-स्पोर्ट इवेंट्स का ग्रैंड स्लैम पूरा कर लिया है। ओलंपिक, वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियन गेम्स और अब कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल्स जीतकर उन्होंने यह कमाल किया। इसके अलावा वह एशियन चैंपियनशिप्स में भी मेडल्स जीत चुकी हैं।

यह खबर अपडेट हो रही है...

Updated on:
01 Aug 2026 11:12 pm
Published on:
01 Aug 2026 11:04 pm