
सोटोग्रांडे।भारतीय गोल्फ खिलाड़ीगगनजीत भुल्लर ( Gaganjeet Bhullar ) ने एनडालुशिया वाल्डेरामा मास्टर्स ( Andalucia Valderrama Masters ) के दूसरे दिन रियल क्लब वाल्डेरामा पर शानदार खेल दिखाते हुए पांच स्थानों का सुधार किया। दिन के अंत में वह छठे स्थान पर थे। पहले दिन के खेल के अंत में गगनजीत भुल्लर 11वें स्थान पर रहे थे।
एनडालुशिया मास्टर्स के दूसरे दिन गोल्फ खिलाड़ी गगनजीत भुल्लर ने 71 का स्कोर किया। यह उनके पहले दिन के स्कोर से तीन अंक ज्यादा है। भारतीय पुरुष गोल्फ खिलाड़ियों में उनके अलावा शिव कपूर अच्छा प्रदर्शन किया। शिव ने कट हासिल किया और 70 का स्कोर किया, जो उनके पहले दिन के स्कोर से चार अंक कम थे। शुभांकर शर्मा और एसएसपी चौरसिया कट में जगह नहीं बना सके थे।
पहले दिन फ्रांस के विक्टर पेरेज पहले स्थान पर थे। पेरेज ने एक बोगी के साथ छह अंडर 65 का स्कोर पेरेज पहले दिन के अंत तक कर चुके थे।
गगनजीत भुल्लर पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी हैं। वह गोल्फ की एशियन टूर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते रहे हैं। गोल्फ में उनकी उपलब्धियों के लिए भारत सरकार ने उन्हें 2013 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था।