अन्य खेल

हैमर्स का विजयी अभियान जारी, आज होगी निंजास से सेमीफाइनल की जंग

प्रो रेसलिंग लीग के दूसरे सत्र में आज पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में हरियाणा हैमर्स और जयपुर निंजास की टीम आमने सामने होंगी।
less than 1 minute read
Jan 17, 2017
Pro Wrestling League
Pro Wrestling League
नई दिल्ली।
प्रो रेसलिंग लीग के दूसरे सत्र में आज पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में हरियाणा हैमर्स और जयपुर निंजास की टीम आमने सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच खिताबी जंग के प्रवेश के लिए घमासान शाम सात बजे से दिल्ली के केडी जाधव स्टेडियम में शुरू होगा।


इससे पहले सोमवार को हैमर्स की टीम ने टूर्नामेंट के अंतिम लीग मुकाबले में पंजाब रॉयल्स को 5-2 से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही उसने 10 अंक लेकर तालिका में अपना शीर्ष स्थान कायम रखा।


हैमर्स और निंजास टीमों की अगर तुलना की जाए तो हैमर्स की टीम का पलड़ा भारी है। हैमर्स ने लीग में अभी तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है और वह यहां भी अपना विजयी अभियान जारी रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। दूसरी ओर निंजास की टीम को पांच मैचों में से दो में हार का सामना करना पड़ा। निंजास की टीम लीग चरण में छह अंक लेकर छह टीमों के इस टूर्नामेंट के अंकतालिका में तीसरे नंबर पर रही।


लीग चरण में दोनों के बीच हुए मुकाबले में हैमर्स ने निंजास को 5-2 से मात दी थी। अब देखना यह है कि क्या निंजास की टीम इस हार का बदला यहां ले पाती है। प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला पंजाब रॉयल्स और मुंबई महारथी के बीच बुधवार को खेला जाएगा। फाइनल की जंग 19 जनवरी को होगी।




Published on:
17 Jan 2017 12:09 pm
Also Read
View All
CWG 2026: देश की उम्मीदों को झटका, महिलाओं के 86 किग्रा वेटलिफ्टिंग फ़ाइनल में मार्टिना देवी मैबम मेडल से चूकीं

क्वालीफाइंग राउंड में 80 मीटर भी पार नहीं कर पाये नीरज चोपड़ा, बोले – हालात मुश्किल थे, लेकिन खुशी है कि तीनों भारतीय फाइनल में हैं

Neeraj Chopra CWG 2026: नीरज चोपड़ा का निराशाजनक प्रदर्शन, नहीं पार कर पाये क्वालिफिकेशन मार्क, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने फेंका 78.63 मीटर भाला

भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग नीले की जगह ‘भगवा’ क्‍यों हुआ? जानें क्या है इसके पीछे का कारण

CWG 2026: नीरज चोपड़ा आज दिखाएंगे अपना दम, जानिए भारत के मेडल इवेंट्स और पूरा शेड्यूल