अन्य खेल

अर्जेंटीना मोटो जीपीः होंडा के मार्क ने जीती रेस, रोसी रहे दूसरे स्थान पर

मार्क ने 9.8 सेकेंड के अंतर से जीती रेस। रेस जीतने के बाद मार्क को मिले 25 अंक। मार्क ने दर्ज की सीज़न की पहली जीत।
less than 1 minute read
Mark Marquez

अर्जेटीना। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे होंडा रेप्सोल टीम के चालक मार्क मार्क्वेज ने अर्जेंटीना मोटो जीपी का खिताब अपने नाम कर लिया है। मार्क ने यह रेस 9.8 सेकेंड के अंतर से जीती। दूसरे स्थान पर यामाहा टीम के वालेंटिनो रोसी रहे।

वहीं, होंडा रेप्सोल टीम के दूसरे चालक जॉर्ज लोरेंजो ने अहम अंक बटोर अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। मार्क्वेज को जहां इस रेस से 25 अंक मिले वहीं 12वें स्थान पर आते हुए लोरेंजो ने चार अंक अपने खाते में डाले।

यह मार्क्वेज की इस सीजन की पहली जीत है तो वहीं इस ट्रैक पर तीसरी जीत भी है। रेस से एक दिन पहले बारिश की भविष्यवाणी की गई थी, लेकिन रेस के दिन ऐसा नहीं हुआ और ड्राइवरों ने बिना किसी परेशानी के रेस पूरी की।

लोरेंजो को मुश्किल शुरुआत मिली और वह 12वें स्थान से 21वें स्थान पर आ गए थे, लेकिन उन्होंने फिर अपनी रफ्तार में निरंतरता बनाए रखते हुए वापसी की।

रेस के बाद मार्क्वेज ने कहा, "आज का दिन बहुत अच्छा था। मैं जानता था कि मेरा मजबूत पक्ष शुरुआत की पांच लैप हैं। मैं अपना सब कुछ झोंक दिया और इसके बाद मुझे अंतर देखने को मिला।"

लोरेंजो ने इस रेस में जीत को लेकर होंडा रेप्सोल टीम और मार्क्वेज को बधाई दी और कहा कि वार्मअप में वह भी अच्छा कर रहे थे और मुख्य रेस को लेकर काफी आशान्वित थे लेकिन कुछ दुर्भाग्यशाली चीजों ने उनका रास्ता रोक दिया।

अपने दोनों चालकों की सफलता के बाद होंडा टीम कंस्ट्रक्टर्स चैम्पियनशिप तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

Updated on:
02 Apr 2019 09:30 am
Published on:
02 Apr 2019 09:30 am
Also Read
View All