अन्य खेल

CWG 2018 Hockey : सेमीफाइनल में गलती की कोई गुंजाइश नहीं

भारत ने यहां राष्ट्रमंडल खेलों के पूल-बी में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और वह अपराजित चल रहा है।
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2018, 4:33 PM IST
CWG 2018 Hockey : सेमीफाइनल में गलती की कोई गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी भारतीय पुरुष हॉकी टीम को अगर फाइनल में प्रवेश करना है तो उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में गलतियों से बचना होगा। भारत ने यहां टूर्नामेंट के पूल-बी में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और वह अपराजित चल रहा है। टीम ने अपने पहले मैच में चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ 2-2 का ड्रा खेला था। इसके बाद उसने वेल्स को 4-3 से और मलेशिया को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां अब उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा।

हम केवल अपने खेल पर ध्यान लगाना चाहते हैं
भारत ने इस वर्ष जनवरी में न्यूजीलैंड का दौरा किया था जहां उसने चार राष्ट्रों के आमंत्रण टूर्नामेंट में मेजबान टीम को दो बार हराया था। मनप्रीत ने मैच की पूर्वसंध्या पर कहा, "हां, हाल में हम उनके खिलाफ खेल चुके हैं और उनके खेल से अवगत हैं। वे भी हमारे गेम से परिचित हैं। लेकिन यह एक अलग टूर्नामेंट है। वे भी यहां जीत की सोच लेकर आएं हैं। हम केवल अपने खेल पर ध्यान लगाना चाहते हैं और सुनिश्चित करना चाहते हैं कि पिछली गलतियों से बचा जा सके।"

मंदीप ने 60वें मिनट में गोल कर दिलाई जीत
भारत को ग्रुप चरण के आखिरी मैच में इंग्लैंड से कड़ी टक्कर मिली थी और मुकाबला आखिरी समय तक 3-3 से बराबर पर था। लेकिन मंदीप ने 60वें मिनट में गोल कर टीम को 4-3 की रोमांचक जीत दिला दी थी। कप्तान मनप्रीत सिंह ने इस अहम मैच से पहले कहा, "इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भी हम जीत दर्ज करना चाहते थे ताकि आगे के लिए लय बरकरार रख सकें। पहले तीन मैचों के में हमारा अच्छ प्रदर्शन नहीं था। मैच के आखिर में गोल खाने को लेकर हम चिंतित थे। लेकिन इस बार हम चाहते थे कि मैच का परिणाम हार और ड्रा के साथ समाप्त न हो इसलिए हम अंत तक अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते थे

Published on: