Men's Hockey Asia Cup 2025 Final: राजगीर के स्पोर्स क्लब में रविवार को खेले गए हॉकी मेंस एशिया कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन साउथ कोरिया को हराकर चौथी बार खिताब अपने नाम किया।
IND vs KOR, Men's Hockey Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के खिताबी मुकाबला में भारतीय टीम ने साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब जीत लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम अगले साल होने वाले वर्ल्डकप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। टीम इंडिया ने चौथी बार एशिया कप का खिताब जीता। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें अजेय रहते हुए फाइनल में पहुंची लेकिन खिताबी मुकाबले में युवा और अनुभव से मिलकर बनी भारतीय टीम के सामने 5 बार की एशियन चैंपियन साउथ कोरिया हार गई।
हरमनप्रीत सिंह ने सुखजीत को पहले ही मिनट में कोरिया के डी के अंदर एक पास दी। साउथ कोरिया की टीम अभी अपनी डिफेंस को सजा भी नहीं पाई थी, उससे पहले भारत ने गोल दाग दिया। इसके बाद 7वें मिनट में मनदीप सिंह के सामने साउथ कोरिया के खिलाड़ी ने खतरनाक तरीके से हॉकी घुमाई जिसकी वजह से भारत को पनल्टी स्ट्रॉक मिला और जुगराज सिंह ने गोल करने में असफल हो गए और भारत की बढ़त 1-0 ही रही।
इसके बाद पहले क्वार्टर तक भारतीय टीम लगातार चढ़कर खेली तो दूसरी ओर साउथ कोरिया की टीम डिफेंस पर चली गई। पहले क्वार्टर के बाद भारतीय टीम 1-0 से आगे रहीष दूसरे क्वार्टर में टीम इंडिया ने फिर से दमदार शुरुआत की। इस क्वार्टर में भी कोरिया डिफेंस करती नजर आई तो हरमनप्रीत सिंह की टीम लगातार आक्रमण कर रही थी। दूसरे क्वार्टर के खत्म होने से ठीक पहले दिलप्रीत सिंह ने एक और गोल दागा और भारत को 2-0 से आगे कर दिया। हाफटाइम में टीम इंडिया 2-0 से बढ़त के साथ ब्रेक पर गई।
तीसरे क्वार्टर में भी भारतीय खिलाड़ी शुरुआत में कोरिया को गोलपोस्ट पर आक्रमण करते दिखे। 32वें मिनट में टीम इंडिया ने पेनल्टी की अपील की लेकिन वीडियो रेफरल में इसे मना कर दिया गया। 38वें मिनट में एक और मौका बना लेकिन इस बार कोरिया की डिफेंस चौकनी रही और रिबाउंड की कोशिश में भी उन्होंने गोल की सभावनाओं को टाल दिया। टीम इंडिया के खिलाफ मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर साउथ कोरिया को मिला, जब 39वें मिनट में भारतीय खिलाड़ी से डी गलती हुई लेकिन कोरिया को इसका फायदा नहीं मिला।
42वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। हरमनप्रीत सिंह भी इस बार गोल नहीं कर पाए। हालांकि 30 सेकेंड के भीतर भारत के दिलप्रीत ने गोल कर टीम को 3-0 से आगे कर दिया। चौथे क्वार्टर में भी भारतीय टीम ने गोल किया और अमित रोहिदास ने 50वें मिनट में स्कोरबोर्ड पर अपना नाम दर्ज कराया। साउथ कोरिया के लिए पहला गोल 51वें मिनट में मिले कॉर्नर से आया, जब सॉन डायन ने गेंद को रिफ्लेक्ट कर टीम इंडिया के डिफेंस को भेदा। इसके बाद दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं और 4-1 के साथ भारत के पक्ष में मैच खत्म हुआ।
शुरुआती 4 एशिया कप के फाइनल में जiह बनाने वाली भारतीय टीम ने पहला खिताब 2003 में जीता। उससे पहले शुरुआती 3 एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया को पाकिस्तान ने मात दी थी तो 1994 में साउथ कोरिया ने हराया। कोरिया ने 1999 में भी खिताब जीता और इस बार पाकिस्तान को हराया। 2003 और 2007 में भारत ने लगातार 2 खिताब जीते। 2009 और 2013 में कोरिा भी चैंपियन बनी तो 2017 में टीम इंडिया ने जीता और 2022 में साउथ कोरिया ने खिताब जीता। 2025 में टीम इंडिया ने चौथी बार ये ट्रॉफी उठाई।