अन्य खेल

हॉकी : आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा, मनप्रीत की कप्तानी बरकरार

नए कोच ग्राहम रीड के निर्देशन में पहली बार खेलेगा भारत टीम का उपकप्तान सुरेंद्र कुमार को बनाया गया है दिग्गज ड्रैग फ्लिकर रुपिंदर पाल सिंह की वापसी
2 min read
manpreet singh
हॉकी : आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा, मनप्रीत की कप्तानी बरकरार

नई दिल्ली : अगले महीने शुरू हो रहे आस्ट्रेलियाई दौरे के लिए हॉकी इंडिया ने भारतीय पुरुष टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में अनुभवी डिफेंडर और ड्रैग फ्लिकर रुपिंदर पाल सिंह की वापसी हुई है।

सुरेंद्र कुमार होंगे उपकप्तान, मनप्रीत की कप्तानी बरकरार
टीम का कप्तान मनप्रीत सिंह को बरकरार रखा गया है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि भुवनेश्वर में हुए विश्व कप में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें कप्तानी से हटाया जा सकता है। यह उम्मीद इसलिए थी, क्योंकि टीम के कोच हरेंद्र सिंह को हटा दिया गया था और उनकी जगह इसी महीने की शुरुआत में आस्ट्रेलयाई ग्राहम रीड को मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। टीम का उपकप्तान सुरेंद्र कुमार को बनाया गया है। वहीं जालंधर के मिडफील्डर जसकरन सिंह को पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है।

दो गोलकीपर को मिली जगह
चयनकर्ताओं ने टीम में दो गोलकीपरों को शामिल किया है। दूसरे गोलकीपर के रूप में अनुभवी पी.आर. श्रीजेश के साथ कृष्णा बी. पाठक को जोड़ा गया है। आकाशदीप सिंह आराम करने के बाद टीम में लौटे हैं।

टीम :
गोलकीपर : पी.आर. श्रीजेश, कृष्णा बी पाठक
डिफेंडर : रुपिंदर पाल सिंह, सुरेंद्र कुमार (उप-कप्तान), हरमनप्रीत सिंह, वीरेंद्र लाकरा, गुरिंदर सिंह, कोथाजीत सिंह
मिडफील्डर : हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह (कप्तान), जसकरन सिंह, विवेक सागर प्रसाद, नीलकंठ शर्मा
फॉरवर्ड : मनदीप सिंह, गुरसाहिबजीत सिंह, आकाशदीप सिंह, सुमित कुमार जूनियर, अरमान कुरैशी।

कोच रीड के निर्देशन में टीम पहली बार खेलेगी
हॉकी इंडिया ने इसी महीने की आठ तारीख को ऑस्ट्रेलिया के ग्राहम रीड को भारतीय पुरुष हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। भारतीय टीम उनके निर्देशन में पहली बार खेलने जा रही है। रीड ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं। अपने निर्देशन में वह आस्ट्रेलिया को चैम्पियंस ट्रॉफी दिला चुके हैं। रीड संन्यास लेने से पहले आस्ट्रेलिया की तरफ 130 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। 1992 बार्सिलोना ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा भी रहे हैं।
कोच ने कहा कि आस्ट्रेलियाई दौरे पर उन्हें भारतीय टीम के खिलाड़ियों को समझने का मौका मिलेगा। टीम में कई युवा खिलाड़ियों के साथ कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जो पहली बार चुने गए हैं। इनके साथ अनुभवी खिलाड़ी भी हैं। विश्व की शीर्ष टीम के साथ खेलना इन खिलाड़ियों के अच्छा मौका होगा।

Updated on:
30 Apr 2019 06:48 pm
Published on:
30 Apr 2019 06:48 pm
Also Read
View All