इटली में आयोजित हुए स्पेशल ओलंपिक विंटर खेल में भारत के 30 खिलाड़ियों ने कुल 33 मेडल जीते हैं। इनमें 8 गोल्ड मेडल, 18 सिल्वर मेडल और 7 ब्रॉन्ज मेडल हैं। वतन वापसी पर इन सभी का सम्मान किया गया।
इटली में आयोजित हुए स्पेशल ओलंपिक विंटर खेल में 30 भारतीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस इवेंट में में भारत ने कुल 33 पदक अपने नाम किए। मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों का सोमवार को दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्पेशल ओलंपिक भारत की चेयरमैन मल्लिका नड्डा ने कहा कि स्पेशल ओलंपिक में भारत के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हम सब को इन पर गर्व है।
उन्होंने आगे कहा कि स्पेशल ओलंपिक में भाग लेने वाले भारत के 30 खिलाड़ियों ने कुल 33 मेडल जीते। इनमें 8 गोल्ड मेडल, 18 सिल्वर मेडल और 7 ब्रॉन्ज मेडल हैं। इस टूर्नामेंट में 102 देशों ने भाग लिया था, जिसमें भारत का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है और हमें उम्मीद है कि आगे आने वाले समय में भारत ऐसे खेलों में बढ़-कर कर भाग लेगा।
वहीं, खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने कहा कि खिलाड़ियों ने इटली के विंटर गेम में अच्छा प्रदर्शन किया है और हमारे देश के लिए मेडल लेकर आए हैं। सभी एथलीट्स हमारे देश के लिए आदर्श हैं। समाज में एक वर्ग ऐसा भी है, जिसे देखने का नजरिया लोगों का अलग था, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत के जरिए अपने परिवार का मान-सम्मान बढ़ाया है और देश का नाम आगे बढ़ाया है। हमारे एथलीट्स को सरकार की तरफ से जो सहायता मिलेगी, उसे देंगे।
बता दें कि कार्यक्रम में स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्ष डॉक्टर मल्लिका नड्डा, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे और खेल मंत्रालय से जुड़े हुए अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान इन लोगों ने स्पेशल ओलंपिक विंटर खेल में इटली में जाकर भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं कि उन्हें चेक भी दिए गए।