अन्य खेल

Asian Games 2026 में कल भारत के कई मेडल पक्के, जानें कौन-कौन से इवेंट में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी

India's Asian Games 2026 October 3 Schedule: भारत के पास 3 अक्टूबर को अपनी मेडल टैली में और इजाफा करने के कई मौके होंगे, जिसकी शुरुआत सुबह तीरंदाजी और गोल्फ से होगी। वहीं, अंत भारत बनाम मलेशिया हॉकी फाइनल के साथ होगा।
2 min read
• •
Oct 02, 2026
India's Asian Games 2026 October 3 Schedule
चीन को हराकर गोल्‍ड मेडल जीतने का जश्‍न मनाती भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/India_AllSports)

India's Asian Games 2026 October 3 Schedule: भारत 16 गोल्‍ड और कुल 76 मेडल के साथ एशियन गेम्‍स 2026 की मेडल टैली में पांचवें पायदान पर पहुंच चुका है। शनिवार को कल आखिरी दिन उसके पास एक पायदान ऊपर पहुंचने का मौका होगा। मेगा इवेंट के आखिरी दिन भारत के कई मेडल पक्‍के हैं, अगर वह छह गोल्‍ड भी जीत लेता है, तो उज्‍बेकिस्‍तान को पीछे छोड़कर चौथे स्‍थान पर रहते हुए अपने अभियान को खत्‍म कर सकता है। आइये आपको बताते हैं, भारत शनिवार को कौन-कौन से इवेंट में मेडल जीत सकता है।

इन इवेंट में गोल्‍ड जीत सकता भारत

एशियन गेम्‍स में भारत की झोली में शनिवार को पहला गोल्‍ड मेडल मेंस क्रिकेट इवेंट में आ सकता है। जहां भारतीय टीम का सामना पाकिस्‍तान की टीम से होगा। इसके बाद कुश्‍ती के इवेंट में भारतीय रेसलर उतरेंगे और दिन के अंत में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का फाइनल में मलेसिया से सामना होगा। उम्‍मीद है कि भारतीय आखिरी दिन आधा दर्जन गोल्‍ड मेडल जीत सकते हैं।

3 अक्टूबर को भारत के इवेंट

समय (IST)खेलकार्यक्रम / मुकाबलाभारतीय खिलाड़ी / टीम
2:40 रातगोल्फमहिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले, चौथा राउंडअदिति अशोक, दीक्षा डागर, प्रणवी उर्स
2:40 रातगोल्फमहिला टीम, चौथा राउंडभारत
4:45 सुबहगोल्फपुरुष व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले, चौथा राउंडवीर अहलावत, सप्तक तलवार, युवराज संधू
4:45 सुबहगोल्फपुरुष टीम, चौथा राउंडभारत
5:30 सुबहतीरंदाजीमहिला रिकर्व व्यक्तिगत क्वार्टर फाइनलकुमकुम मोहोड vs कांग चेयंग
5:42 सुबहताइक्वांडोमहिला -57 किग्रा, राउंड ऑफ 16कशिश मलिक vs किम यूजिन
6:20 सुबहरग्बी सेवन्समहिला 5वें-8वें स्थान का मुकाबलाभारत vs सिंगापुर
6:30 सुबहताइक्वांडोमहिला +67 किग्रा, राउंड ऑफ 16ज्योति यादव vs कनालुक चुएनचूकलिन
7:23 सुबहकुश्तीपुरुष फ्रीस्टाइल 74 किग्रा, R16सागर जगलान vs तुल्गा तुमुर-ओचिर
7:25 सुबहकुश्तीपुरुष फ्रीस्टाइल 97 किग्रा, R16दीपक पूनिया vs झोउ जुनपेंग
7:53 सुबहकुश्तीमहिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा, R16मनीषा vs क्वोन यंगजिन
8:08 सुबहकुश्तीमहिला फ्रीस्टाइल 53 किग्राअंतिम पंघाल vs शुगायला ओमिरबेक
8:29 सुबहकुश्तीपुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा, R16अमन सेहरावत
9:30 सुबहतीरंदाजीपुरुष रिकर्व व्यक्तिगत क्वार्टर फाइनलधीरज बोम्मदेवरा vs अमीरखोन सादिकोव
9:30 सुबहवॉलीबॉलपुरुष 5वें-6वें स्थान का मुकाबलाभारत vs थाईलैंड
10:00 सुबहक्रिकेटपुरुष स्वर्ण पदक मुकाबलाभारत vs पाकिस्तान
10:15 सुबहतीरंदाजीपुरुष रिकर्व व्यक्तिगत क्वार्टर फाइनलनीरज चौहान vs लाम दोरजी
आगेतीरंदाजीसेमीफाइनल/पदक मुकाबलेक्वालीफाई करने पर
आगेकुश्तीQF, SF, रेपेचेज/पदक मुकाबलेक्वालीफाई करने पर
3:30 शामहॉकीपुरुष स्वर्ण पदक मुकाबलाभारत vs मलयेशिया

एशियन गेम्स 2026: मेडल टैली

रैंकदेशगोल्डसिल्वरब्रॉन्जकुल
1चीन1628173316
2जापान728385240
3दक्षिण कोरिया333962134
4उज्बेकिस्तान20232265
5भारत16253576
6ईरान15171345
7थाईलैंड15111743
8कजाखस्तान12214477
9बहरीन115622
10मलेशिया951630
Updated on:
02 Oct 2026 09:18 pm
Published on:
02 Oct 2026 08:43 pm