2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफगानिस्तान, श्रीलंका और ओमान से भी पाकिस्तान का बुरा हाल, क्रिकेट टीम के गोल्ड से बदल सकती है Medal Table की तस्वीर

India vs Pakistan, Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टक्कर होगी। पाकिस्तान की नजर गोल्ड मेडल पर है, जबकि भारतीय टीम अपने पदकों की संख्या बढ़ाने के इरादे से उतरेगी।
2 min read
Google source verification
pakistan cricket team

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

Pakistan Medals at Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का गोल्ड मेडल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम की नजर गोल्ड मेडल पर होगी, जिससे वह मेडल टेबल की तस्वीर बदल सकती है। आपको बता दें कि पाकिस्तान ने पिछले एशियन गेम्स में एक गोल्ड मेडल जीता था और कुल उसके नाम तीन पदक आए थे, लेकिन इस बार उसने अब तक 6 ब्रॉन्ज मेडल ही जीता है। मेडल टेबल में पाकिस्तान टॉप 30 में भी नहीं है।

क्रिकेट में गोल्ड की उम्मीद

ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट टीम से पड़ोसी मुल्क गोल्ड की उम्मीद कर रहा होगा। अगर पाकिस्तान गोल्ड जीत लेता है, तो फिर वह टॉप 30 में जगह बना लेगा। आलम यह है कि पाकिस्तान की टीम ओमान, अफगानिस्तान, म्यांमार और श्रीलंका जैसी टीमों से भी मेडल टेबल में नीचे है। अब तक पाकिस्तान को वूमेंस क्रिकेट, ईस्पोर्ट्स, MMA और शूटिंग में एक-एक ब्रॉन्ज मेडल मिला है तो स्क्वैश में 2 कांस्य मिले हैं। जैवलिन थ्रो में अरशद नदीम इस बार अपना कमाल नहीं दिखा पाए और मेडल से चूक गए। हालांकि, मेंस क्रिकेट टीम का सिल्वर मेडल कंफर्म है, लेकिन अगर उन्हें गोल्ड मेडल जीतना है, तो वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम को हराना होगा और पाकिस्तान की मेंस क्रिकेट टीम का जैसा प्रदर्शन रहा है, उसे देखते हुए भारत के खिलाफ जीत हासिल करना पहाड़ तोड़ने जैसा है।

हालांकि पाकिस्तान की ओर से इस बार सिर्फ 167 एथलीट ही जापान में आयोजित एशियन गेम्स में भाग लेने गए हैं, जिसमें उनकी वॉलीबॉल की मेंस टीम, क्रिकेट की मेंस और वूमेंस और हॉकी की मेंस और कबड्डी की मेंस टीमें शामिल हैं। पाकिस्तान ने इस बार 23 खेलों में अपने एथलीट्स को उतारा है, जिसमें से 6 खेलों में (मेंस क्रिकेट का कम से कम सिल्वर मेडल मिलाकर) ही मेडल आए हैं।

भारत 12 गोल्ड के साथ छठे स्थान पर

दूसरी ओर, भारतीय टीम अब तक 73 मेडल जीत चुकी है, जिसमें 13 गोल्ड, 25 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। टीम इंडिया मेडल टेबल में छठे स्थान पर है। हालांकि, भारतीय टीम से इस बार और भी कई मेडल की उम्मीद है और पदकों की संख्या 80 से ऊपर जा सकती है। चीन हमेशा की तरह इस बार टॉप पर है और अब तक 160 गोल्ड जीत चुका है।

भारत के अब तक मेडल

खेलस्वर्णरजतकांस्यकुल
आर्चरी4217
एथलेटिक्स191424
बैडमिंटन0011
बॉक्सिंग2035
क्रिकेट1001
कबड्डी2002
कुराश0011
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स0011
रोइंग0011
सेलिंग0123
शूटिंग38415
सॉफ्ट टेनिस0011
स्क्वैश0235
टेबल टेनिस0011
वेटलिफ्टिंग0101
कुश्ती0112
वुशु0101
कुल13253472