2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

India in Archery: जापान में तीरंदाजों का दमदार प्रदर्शन जारी, रिकर्व मिक्स्ड टीम ने जीता सिल्वर मेडल, फाइनल में चीन से मिली हार

Dhiraj Bommadevara-Kumkum Anil Wins Silver Medal: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आर्चरी में पहला सिल्वर मेडल जीत लिया। रिकर्व मिक्स्ड इवेंट के फाइनल में धीरज बोमादेवरा और कुमकुम अनिल की जोड़ी ने चीन से हार का सामना करना पड़ा।
2 min read
Google source verification
Kumkum Anil Mohod & Dhiraj Bommadevara

धीरज और कुमकुम (फोटो- SAI X)

India Lost to China in Archery Recurve Mixed Final: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय तीरंदाजों का दमदार प्रदर्शन जारी है। आर्चरी में उन्होंने 4 गोल्ड के बाद पहला सिल्वर मेडल जीत लिया है। शुक्रवार को रिकर्व मिक्स्ड इवेंट के फाइनल में चीनी जोड़ी ने धीरज बोमादेवरा और कुमकुम अनिल को हरा दिया। इस हार के बावजूद भारत ने सिल्वर मेडल जीत लिया। अब भारतीय टीम को आर्चरी से और 4 पदक की उम्मीद है।

शुरुआती दोनों सेट हारी भारतीय जोड़ी

फाइनल मुकाबले की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारतीय जोड़ी पहले सेट में 34 अंक बटोर पाई, तो चीन ने 38 अंक हासिल कर गेम जीत लिया। दूसरे सेट में सिर्फ स्कोर बदला लेकिन नतीजा वही रही। भारतीय जोड़ी 35 अंक बटोर पाई लेकिन चीन ने 37 अंक बनाकर गोल्ड मेडल लगभग पक्का कर लिया। तीसरे सेट में धीरज बोमादेवरा और कुमकुम अनिल ने वापसी की और 37-36 के स्कोर से सेट जीत लिया और स्कोर 4-2 कर दिया लेकिन आखिरी सेट के टाई होते ही चीन ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

सांसे रोक देने वाला था सेमीफाइल मुकाबला

भारतीय मिक्स्ड रिकर्व टीम ने सेमीफाइनल में जापान के खिलाफ पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की थी औरक गोल्ड मेडल मैच का टिकट कटाया था। अंतिम 4 में धीरज और कुमकुम की जोड़ी ने पहले सेट 2-0 से गंवा दिया। दूसरे सेट में वापसी की और टाई करा लिया, जिससे दोनों टीमों को एक एक अंक मिल गए। दो सेट के बाद भी जापान 3-1 से आगे थे। चौथे सेट में बाजी बराबरी पर आ गई, जहां भारतीय जोड़ी ने 39-35 के स्कोर से सेट जीत 2 अंक हासिल कर लिया। 3 सेट के बाद स्कोर 3-3 हो गया था। आखिरी सेट में भारतीय जोड़ी ने 37 अंक हासिल कर लिए और आखिरी शूट तक जापान 28 अंक हासिल कर चुका था और उसे फाइनल में पहुंचने के लिए सिर्फ 10 पर निशाना लगाना था, लेकिन जापानी तीरंदाज दबाव को नहीं झेल पाए और 7 का निशाना लगाया, जिससे भारत ने आखिरी सेट 37-25 से जीत कर गोल्ड मेडल मैच में जगह बना ली।

आर्चरी में भारत ने अब तक 4 गोल्ड एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल 6 पदक जीते हैं। भारत का सबसे शानदा प्रदर्शन पिछले एशियन गेम्स में देखने को मिला था, जहां तीरंदाजों ने 5 गोल्ड सहित कुल 9 मेडल जीते थे। हालांकि तीरंदाजी में अभी भी कई इवेंट में मेडल आने की संभावना है। हालांकि 9 मेडल के आंकड़े को छूना मुश्किल लग रहा है।