2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lovlina Borgohain ने चीन से लिया 3 साल पुराना बदला, भारत ने जीता Asian Games 2026 का 12वां गोल्ड मेडल

Lovlina Borgohain at Asian Games 2026: महिलाओं की 75 किग्रा भारवर्ग में भारत की स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने पहली बार एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है।
less than 1 minute read
Google source verification
lovlina borgohain

लवलीना बोरगोहेन (फोटो- IANS)

Lovlina Borgohain Gold Medal at Asian Games 2026: महिलाओं के 75kg भारवर्ग में भारत की स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। खिताबी मुकाबले में उन्होंने चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर अपना पहला गोल्ड मेडल जीता। लवलीना के सामने चीन बाओ जियी थीं, जो एशियन एलीट चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता रही हैं लेकिन लवलीना के सामने उनका जोर नहीं दिखा और सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। 2022 एशियन गेम्स में लवलीना को चीनी मुक्केबाज से हार का सामना करना पड़ा था और इस बार उन्होंने चीनी बॉक्सर को हराकर ही अपना बदला पूरा किया।

फाइनल में एकतरफा जीतीं लवलीना

खिताबी मुकाबले में लवलीना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला राउंड अपने नाम कर लिया। पहले राउंड में 3 जजों ने भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में फैसला सुनाया तो दूसरे राउंड में 4 जजों ने लवलीना को 10 अंक देकर गोल्ड मेडल लगभग तय कर दिया। आखिरी राउंड में भी कहानी नहीं बदली और चीनी बॉक्सर सिर्फ एक जज को प्रभावित कर पाईं, जबकि 4 जजों ने लवलीना को 10 अंक देकर उनकी जीत पर मुहर लगा दी।

पिछले संस्करण में भारतीय बॉक्सर गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए थे लेकिन इस बार लवलीना के गोल्ड मेडल की वजह से भारत पिछले प्रदर्शन से आगे निकल गया है। 2022 एशियन गेम्स में भारत ने 1 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज सहित कुल 4 मेडल जीते थे, तो वहीं अब तक इस संस्करण में भारत ने 1 गोल्ड सहित कुल 4 मेडल जीत लिया है और अभी भी 2 बॉक्सर मेडल की रेस में बने हुए हैं। लवलीना के मेडल की वजह से अब टीम इंडिया के पदकों की संख्या 70 हो गई है।

किस खेल में कितने मेडल?

खेलस्वर्णरजतकांस्यकुल
आर्चरी4116
एथलेटिक्स191424
बैडमिंटन0011
बॉक्सिंग1034
क्रिकेट1001
कबड्डी2002
कुराश0011
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स0011
रोइंग0011
सेलिंग0123
शूटिंग38415
सॉफ्ट टेनिस0011
स्क्वैश0235
टेबल टेनिस0011
वेटलिफ्टिंग0101
कुश्ती0112
वुशु0101
कुल12243470