
रिकर्व मेंस आर्चरी टीम (फोटो- SAI X)
India's Archery Medal at Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय आर्चर्स ने मेडल की झड़ी लगा दी है। शुक्रवार को मेंस रिकर्व टीम ने गोल्ड मेडल मैच में साउथ कोरिया से हारने के बावजूद सिल्वर मेडल जीत लिया। एशियन गेम्स 2026 में आर्चरी इवेंट का दूसरा सिल्वर मेडल है। अब तक भारत 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 7 पदक जीत चुका है।
धीरज बोमादेवरा, यशदीप भोगे और नीरज चौहान की तिकड़ी शुरुआत से ही पीछे रही। साउथ कोरिया के तीरंदाजों ने उनकी गलतियों का फायदा उठाना जारी रखा और गोल्ड मेडल जीत लिया। फाइनल में भारतीय तिकड़ी को 5-1 से हार का सामना करना पड़ा। पहला सेट टाई रहा लेकिन अगले दोनों सेट साउथ कोरिया ने जीत लिया।
फाइनल मुकाबले में भारत के सबसे बेहतरीन आर्चर धीरज लय में नजर नहीं आए और सबसे ज्यादा गलतियां करते दिखे। पहले पहले सेट में 19 अंक हासिल किए तो दूसरे सेट में 16 और तीसरे सेट में 19 अंक जोड़ पाए। भारत ने पहले सेट को 56-56 से टाई किया लेकिन दूसरे सेट भारतीय तीरंदाजों ने 57-50 से गंवा दिया। दूसरे सेट में 2-2 एटेम्प्ट के बावजूद कोई भी भारतीय आर्चर 10 पर निशाना नहीं लगा सका। तीसरे सेट में भारतीय तिकड़ी ज्यादा दबाव में नजर आई। पहला एरो 10 के निशाने पर लगा लेकिन बाकी 5 एरो टारगेट से भटकते नजर नजर आए और 56-54 से पिछड़ते हुए भारतीय तिकड़ी ने गोल्ड मेडल गंवा दी।
इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में इस तिकड़ी ने ईरान के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की थी। भारतीय टीम ने शुरुआती तीनों सेट जीतकर गोल्ड मेडल मैच में अपनी जगह पक्की की थी। इस इवेंट का कांस्य पदक चीनी ताइपे ने जीता, जहां उसने ईरान को 6-2 से मात दी। इस तरह आज तीरंदाजी के मुकाबले खत्म हो गए। अब भारत के 3 तीरंदाज आखिरी दिन मैदान पर उतरेंगे। रिकर्व वूमेंस व्यक्तिगत के क्वार्टरफाइनल में कुमकुम अनिल, रिकर्व मेंस व्यक्तिगत के क्वार्टरफाइनल धीरज बोमादेवरा और नीरज चौहान मेडल जीतने के इरादे से उतरेंगे। अगर इन 3 में से 2 तीरंदाज भी गोल्ड मेडल जीत लेते हैं, तो भारत एशियन गेम्स के इतिहास का आर्चरी में अपना बेस्ट प्रदर्शन दर्ज करा लेगा।
Updated on:
02 Oct 2026 01:31 pm
Published on:
02 Oct 2026 12:05 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
