अन्य खेल

Breaking News: मनु भाकर के कोच जसपाल राणा ने अस्पताल में तोड़ा दम, एशियन गेम्स में 4 गोल्ड पर साधा था निशाना

Jaspal Rana Asian Games Gold Medalist: उत्तराखंड के गढ़वाली परिवार में जन्मे जसपाला राणा ने एशिनय गेम्स में 4 और कॉमनवेल्थ गेम्स में 9 गोल्ड मेजल अपने नाम किया था।

less than 1 minute read
Jun 12, 2026
jaspal rana and manu bhakar
जसपाल राणा के साथ मनु भाकर (फोटो- ANI)

Indian Shooter Jaspal Rana Dies at 49: भारतीय ओलंपिक निशानेबाज मनु भाकर के कोच जसपाल राणा की 49 साल की उम्र में मृत्यु हो गई है। उनका दिल्ली के प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। जसपाल राणा ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था और पिछले कुछ सालों से वह मनु भाकर को ट्रेनिंग दे रहे थे, जिन्होंने पेरिस ओलंपिक में निशानेबाजी प्रतियोगित में 2 कांस्य पदक जीते थे।

कैसे हुई जसपाल राणा की मौत?

शूटिंग वर्ल्डकप में भाग लेने के बाद वह टीम के साथ जर्मनी से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज शुरू हुआ लेकिन आज सुबह वह जिंदगी से जंग हार गए। हालांकि अब तक नहीं पता चला कि उनकी मौत किस वजह से हुई है।

एशियन गेम्स में जीते 4 गोल्ड

जसपाल राणा ने महज 12 साल की उम्र से ही नेशनल लेवल के टूर्नामेंट में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। 1988 में उन्होंने पहली बार सिल्वर मेडल जीता, जब वह 31वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में भाग ले रहे थे। इसके बाद उन्होंने देश के लिए कई मेडल जीते। 1994 के Asian Games में उन्होंने 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके बाद उन्होंने 2006 में इस गोल्ड मेडल को डिफेंड भी किया। 2006 में उन्होंने टीम इवेंट में भी गोल्ड मेडल जीता, जबकि इसी साल 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में भी गोल्ड अपने नाम किया।

खबर अपडेट हो रही है...

Updated on:
12 Jun 2026 10:37 am
Published on:
12 Jun 2026 10:05 am