अन्य खेल

एशिया कप जीतकर घर लौटे मनदीप सिंह ने किया पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद का ऐलान

भारतीय हॉकी टीम खिलाड़ी मनदीप सिंह ने एशिया कप जीतकर घर लौट चुके हैं। उन्‍होंने कहा कि उन्‍होंने सोशल मीडिया पर पंजाब में बाढ़ पीडि़तों का दर्द देखा है। वह अब बाढ़ग्रस्‍त इलाकों में जाकर लोगों की मदद करेंगे।
less than 1 minute read
Sep 09, 2025
Feature image
हॉकी प्लेयर मनदीप सिंह अपनी मां के साथ। (फोटो सोर्स: IANS)

एशिया कप जीतने के बाद भारतीय हॉकी खिलाड़ी अपने-अपने घर लौट रहे हैं। हॉकी प्लेयर मनदीप सिंह ने बाढ़ प्रभावित पंजाब पर दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि सभी हॉकी खिलाड़ी विचार-विमर्श कर पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोगों की मदद करने जाएंगे और किसी एनजीओ के साथ मिलकर वे पंजाब के लोगों की मदद करेंगे।

मनदीप सिंह ने कहा  कि 8 साल बाद भारतीय हॉकी टीम ने एशियाई कप पर जीत हासिल की है और हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने अपनी जगह बना ली है। टीम बेहतर प्रदर्शन कर रही है और पुराने खिलाड़ियों के एक्सपीरियंस और नए खिलाड़ियों के जोश और तकनीक से अच्छा प्रदर्शन हो रहा है। इस बार भारतीय हॉकी टीम वर्ल्ड कप में भी अच्छा प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीत कर आएगी।

मनदीप सिंह ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम भी अपना अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मनदीप के माता-पिता ने भी एशिया कप की जीत को लेकर पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि टीम आगे से बेहतर प्रदर्शन कर वर्ल्ड कप में भी जीत हासिल करेगी और आने वाले ओलंपिक में भी जीत हासिल कर गोल्ड मेडल इंडिया की झोली में डालेगी।

मनदीप सिंह ने पंजाब त्रासदी को लेकर कहा कि जब एशिया कप टूर्नामेंट चल रहा था, तब उन्हें सोशल मीडिया और खबरों के जरिए पंजाब में आई बाढ़ को लेकर जानकारी मिल रही थी। उस दौरान सभी खिलाड़ी पंजाब के हालात को महसूस कर रहे थे। पंजाब में बाढ़ ग्रस्त इलाकों में लोगों की मदद करने के लिए खिलाड़ियों के साथ विचार विमर्श किया जाएगा और जल्द ही वह लोगों की मदद करने जाएंगे।

Updated on:
09 Sept 2025 06:33 am
Published on:
09 Sept 2025 06:33 am
Also Read
View All
China Masters: आयुष शेट्टी और पीवी सिंधु ने चाइना मास्टर्स सुपर 750 से नाम वापस लिया, सामने आई यह वजह

India Semifinal Qualification scenario: नीदरलैंड्स से हार के बाद भी सेमीफ़ाइनल के लिए ऐसे क्वालिफ़ाई कर सकता है भारत, समझें पूरा गणित

Hockey World Cup 2026: सेमीफाइनल की उम्मीदों को मजबूत करने उतरेगा भारत, नीदरलैंड्स से मिलेगी चुनौती, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

Lausanne Diamond League 2026: 0.09 मीटर से चूके नीरज चोपड़ा, श्रीलंका के रुमेश थरंगा ने जीता लुसाने डायमंड लीग का खिताब

Lausanne Diamond League: क्या 90 मीटर का मार्क पार कर पाएंगे नीरज चोपड़ा, श्रीलंका के रुमेश पाथिरगे से मिलेगी चुनौती, जानें कब, कहां और कैसे देखें इवेंट