अन्य खेल

इंडिया ओपनः पुरुष युगल वर्ग में हारकर बाहर हुई अत्री-रेड्डी की जोड़ी

इंडिया ओपन में भारतीय खिलाड़ियों का शर्मनाक प्रदर्शन जारी। पुरुष युगल वर्ग में हारकर बाहर हुई अत्री-रेड्डी की जोड़ी। भारतीय जोड़ी ने 26 मिनट में ही डाल दिए हथियार।
less than 1 minute read
Mar 31, 2019
Manu Attri and B Sumeeth Reddy

नई दिल्ली। राजधानी में आयोजित हो रहे इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन जारी है। एकल मुकाबलों में कई शीर्ष खिलाड़ियों के हारकर बाहर होने के बाद युगल मुकाबलों में भारत को निराशा हाथ लगी है। पुरुष युगल वर्ग में भारत के मनु अत्री और बी. सुमीथ रेड्डी की जोड़ी को सेमीफाइनल मुकाबले में हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

भारतीय जोड़ी ने 26 मिनट में ही डाल दिए हथियार

भारतीय जोड़ी को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम के के. डी. जाधव इंडोर हॉल में जारी टूर्नामेंट में इंडोनेशिया के रिकी सुवार्दी और अंगा प्रणामा की जोड़ी ने सीधे सेटों में 21-12, 21-17 से हराकर खिताबी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इंडोनेशियाई जोड़ी को यह मुकाबला जीतने में केवल 26 मिनट का समय लगा।

फाइनल में रिकी सुवार्दी और अंगा प्रणामा की इंडोनेशिया की जोड़ी का सामना चीनी ताइपे की ली यांग और वांग की जोड़ी से होगा। इंडोनेशियाई जोड़ी की फॉर्म देखते हुए उनका पलड़ा भारी माना जा रहा है।

Published on:
31 Mar 2019 01:21 pm
Also Read
View All