अन्य खेल

कनाडा ओपन के फाइनल में पहुंचे पी कश्यप, चीनी खिलाड़ी फेंस से होगी खिताबी जंग

P Kashyap ने एक घंटे दस मिनट में जीता सेमीफाइनल मुकाबला। फाइनल में चीन के ली शी फेंग (126 रैंक) से भिड़ेंगे वर्ल्ड नंबर 36 कश्यप।

less than 1 minute read
Jul 07, 2019

कैलगेरी (कनाडा)। राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व चैंपियन भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी पी कश्यप ( P kashyap ) ने कनाडा ओपन बीडब्ल्यूएफ टूर सुपर-100 टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

छठी वरीयता प्राप्त पी कश्यप ने सेमीफाइनल मुकाबले में चौथी सीड चीनी ताइपे के वांग जू वेई को 14-21, 21-17, 21-18 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया।

भारतीय खिलाड़ी ने यह मुकाबला एक घंटे 10 मिनट में अपना नाम किया। इस जीत के साथ ही कश्यप ने वेई के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 3-0 का कर लिया है।

फाइनल में वर्ल्ड नंबर-36 कश्यप का सामना वर्ल्ड नंबर-126 चीन के ली शी फेंग से होगा। कश्यप फेंग के खिलाफ पहली बार कोई मुकाबला खेलेंगे।

इससे पूर्व कश्यप ने क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के लुकास क्लेरबोउट को एक रोमांचक मुकाबले में 12-21, 23-21, 24-22 से हराया था। भारतीय खिलाड़ी ने यह मुकाबला एक घंटे 16 मिनट में अपने नाम किया था।

Published on:
07 Jul 2019 10:27 pm
Also Read
View All