मेडल टैली में पहली बार पाकिस्तान भारत से ऊपर हो गया है। भारत ने भले ही पांच मेडल जीते हो, लेकिन ओलंपिक में मेडल टैली की रैंकिंग गोल्ड मेडल के हिसाब से तय की जाती है। पाकिस्तान के पास इस वक़्त एक गोल्ड मेडल है और भारत के पास 1 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज हैं।
Paris Olympics 2024, Medal tally: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय एथलीट्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। भारत से इस बार 10 से ज्यादा मेडल की उम्मीद थी। लेकिन टीम अबतक मात्र 5 मेडल ही जीत पाई है। इस बार भारत ने एक भी गोल्ड मेडल नहीं जीता है। विनेश फोगाट और नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल की उम्मीद जगाई थी। लेकिन फोगाट ओवरवेट होने की वजह से डिसक्वॉलीफाई हो गईं। वहीं नीरज चोपड़ा को पाकिस्तान के अर्शद नदीम के हाथों उलटफेर का सामना करना पड़ा है।
इस तरह मेडल टैली में पहली बार पाकिस्तान भारत से ऊपर हो गया है। भारत ने भले ही पांच मेडल जीते हो, लेकिन ओलंपिक में मेडल टैली की रैंकिंग गोल्ड मेडल के हिसाब से तय की जाती है। पाकिस्तान के पास इस वक़्त एक गोल्ड मेडल है और भारत के पास 1 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज हैं। ऐसे में पाकिस्तान मात्र एक मेडल होने के बावजूद 53 वें नंबर पर है। वहीं भारत की रैंक 64 है।
अमेरिका ने पेरिस ओलंपिक मेडल टैली में शीर्ष पर अपनी बढ़त को बनाए रखते हुए 100 पदकों का आंकड़ा पार कर लिया है। अमेरिका ने30 गोल्ड, 38 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज मेडल सहित 103 पदक जीते हैं और तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है।
चीन 29 गोल्ड, 25 सिल्वर और 19 ब्रॉन्ज (कुल 73 पदक) के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि ऑस्ट्रेलिया 18 गोल्ड, 14 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज सहित कुल 45 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है। मेजबान फ्रांस 14 गोल्ड, 19 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज सहित 54 पदकों के साथ चौथे स्थान पर है। ब्रिटेन 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 21 ब्रॉन्जपदक जीतकर कुल 51 पदक जीतकर पांचवें स्थान पर है।
टॉप- 5
1) अमेरिका (30 गोल्ड, 38 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज); कुल 103
2) चीन (29 गोल्ड, 25 सिल्वर और 19 ब्रॉन्ज); कुल 73
3) ऑस्ट्रेलिया ( 18 गोल्ड, 14 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज); कुल 45
4) फ्रांस ( 14 गोल्ड, 19 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज); कुल 54
5) ग्रेट ब्रिटेन (13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज) ; कुल 51
53) पाकिस्तान (1 गोल्ड) ; कुल 1
64) भारत (1 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज) ; कुल 5