अन्य खेल

Paris Olympics Day 15 India Schedule: पेरिस ओलंपिक में आज रेसलर रीतिका हुडा दिखाएंगी दमखम, जानें 10 अगस्‍त को भारत का पूरा शेड्यूल

Paris Olympics Day 15 India Schedule: पेरिस ओलंपिक 2024 में आज शनिवार को कुश्‍ती में रीतिका हुडा अपना दमखम दिखाएंगी तो भारतीय गोल्‍फर भी चुनौती पेश करेंगे। आइये आपको बताते हैं आज ओलंपिक में भारत के कौन कौन से इवेंट हैं।

less than 1 minute read

Paris Olympics Day 15 India Schedule: पहलवान रीतिका हुडा आज शनिवार को पेरिस 2024 ओलंपिक के आखिरी दिन से पहले देश का नेतृत्व करने उतरेंगी। अगर रीतिका सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल नहीं हो पाती हैं तो पेरिस 2024 ओलंपिक में भारत का अभियान आज ही समाप्त हो जाएगा। अब तक भारत ने पेरिस ओलंपिक में सिर्फ छह पदक अपने नाम किए हैं, जिनमें एक रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। आज कौन सा भारतीय खिलाड़ी किस समय कौन सी स्पर्धा में हिस्‍सा लेगा, आइये जानें आज 10 अगस्‍त का पूरा शेड्यूल।

Paris Olympics Day 15 India Schedule: आज भारतीय एथलीटों के इवेंट्स का लाइव टेलीकास्‍ट भारत में कौन से चैनल पर देख सकते हैं?

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय एथलीटों के इवेंट्स का लाइव टेलीकास्ट आज स्पोर्ट्स18 के वि‍भिन्‍न चैनल्‍स के साथ डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा।

Paris Olympics Day 15 India Schedule: आज भारतीय एथलीटों के इवेंट्स की लाइव स्‍ट्रीमिंग भारत में कौन से ऐप पर देख सकते हैं?

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय एथलीटों के इवेंट्स की लाइव स्‍ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा पर एकदम मुफ्त देख सकते हैं।

Also Read
View All

अगली खबर