3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CWG 2026: 7 खेलों में पदक से चूका भारत, लेकिन बॉक्सिंग का महाशक्ति बनकर उभरा, देखें किन 39 एथलीट्स ने जीते मेडल

India Medal Tally at CWG 2026: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया। मुक्केबाजी में भारतीय मुक्केबाजों ने सर्वाधिक 7 स्वर्ण पदक जीते, वहीं एथलेटिक्स, जूडो और वेटलिफ्टिंग में भी खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया।
2 min read
Google source verification
Commonwealth Games 2026

स्टीपलचेज में रेस लगाती हुई भारत की पारुल चौधरी (फोटो- IANS)

India Medal Winners at Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने कुल 39 मेडल अपने नाम किए। इन मेडल्स में 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज शामिल रहे। 125 एथलीट्स में से 23 मेडल (5 गोल्ड, 13 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज) पुरुषों ने हासिल किए तो महिलाओं ने कुल 16 मेडल (8 गोल्ड, 4 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज) जीते। इन खेलों में भारत के एथलीट्स ने आठ सामान्य खेलों (एथलेटिक्स, आर्टिस्टिक जिमनास्टिक, लॉन बाउल्स, मुक्केबाजी, जूडो, तैराकी, ट्रैक साइकिलिंग और वेटलिफ्टिंग) और पांच पैरा स्पर्धाओं (पैरा एथलेटिक्स, पैरा पावरलिफ्टिंग, पैरा तैराकी, पैरा ट्रैक साइकिलिंग और 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल) में दावेदारी पेश की।

एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स में देश के नाम 16 मेडल रहे। इनमें 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल हैं। पुरुष एथलीट्स ने कुल 13 मेडल (2 गोल्ड, 7 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज) जीते। वहीं, महिलाओं ने 1 गोल्ड और 2 ब्रॉन्ज अपने नाम किए। लॉन्ग-डिस्टेंस रनर गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में सिल्वर जीतने के बाद पुरुषों की 5,000 मीटर दौड़ के फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा। गुलवीर कॉमनवेल्थ गेम्स के एक ही संस्करण में 2 मेडल जीतने वाले पहले भारतीय 'ट्रैक एंड फील्ड एथलीट' बने।

बॉक्सिंग में भारत एक महाशक्ति बनकर उभरा, जिसने सर्वाधिक 7 गोल्ड अपने नाम किए। इस खेल में भारत ने कुल 10 मेडल जीते। इनमें 7 गोल्ड के अलावा, 3 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे। महिला बॉक्सरों ने 5 गोल्ड और 1 सिल्वर पर अपना कब्जा किया। पुरुषों ने 2 गोल्ड और 2 सिल्वर देश को जिताए। वेटलिफ्टिंग में भारत ने कुल 8 मेडल जीते। मीराबाई चानू इस खेल में गोल्ड जीतने वालीं इकलौती भारतीय रहीं। पुरुषों ने 4 सिल्वर अपने नाम किए, जबकि महिलाओं ने 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज देश को जिताया।

इन खेलों में नहीं खुला खाता

आर्टिस्टिक जिमनास्टिक, लॉन बाउल्स, तैराकी, ट्रैक साइकिलिंग, पैरा तैराकी, पैरा ट्रैक साइकिलिंग और 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल में भारत को एक भी मेडल नहीं मिला।

पैरा पावरल्फ्टिंग में भारत ने इकलौता ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। झंडू कुमार ने पुरुषों के हैवीवेट पैरा-पावरलिफ्टिंग में 130.9 प्वाइंट्स और 190 किलोग्राम के बेस्ट लिफ्ट के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतकर मेडल टेबल पर भारत का खाता खोला था।

राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के पदक विजेता

खेलगोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज
वेटलिफ्टिंगमीराबाई चानू (विमेंस 48 किग्रा)ऋषिकांत सिंह (मेंस 60 किग्रा)
मुथुपांडी राजा (मेंस 65 किग्रा)
ज्ञानेश्वरी यादव (विमेंस 53 किग्रा)
वल्लुरी अजय बाबू (मेंस 79 किग्रा)
हरजिंदर कौर (विमेंस 69 किग्रा)
लवप्रीत सिंह (मेंस 110+ किग्रा)
बिंदियारानी देवी (विमेंस 58 किग्रा)
एथलेटिक्स
पैरा-एथलेटिक्स
शर्मिला (विमेंस शॉट पुट F57)
दिलीप गावित (मेंस 100 मीटर T47)
सोमन राणा (मेंस शॉट पुट F57)
शुभम जुयाल (मेंस शॉट पुट F57)
सर्वेश कुशारे (मेंस हाई जंप)
गुलवीर सिंह (मेंस 10,000 मीटर)
मुरली श्रीशंकर (लॉन्ग जंप)
मोहम्मद बासिल (मेंस 100 मीटर T47)
नीरज चोपड़ा (मेंस जेवलिन थ्रो)
प्रवीण चित्रवेल (मेंस ट्रिपल जंप)
सेल्वा प्रभु (मेंस ट्रिपल जंप)
गुलवीर सिंह (मेंस 5,000 मीटर)
शिल्पा शायला (विमेंस शॉट पुट F57)
सीमा कालीरामना (विमेंस डिस्कस थ्रो)
तेजस्विन शंकर (मेंस डेकॉथलॉन)
यश वीर सिंह (मेंस जेवलिन थ्रो)
बॉक्सिंगप्रीति पवार (विमेंस 54 किग्रा)
जैस्मिन लैम्बोरिया (विमेंस 57 किग्रा)
साक्षी चौधरी (विमेंस 51 किग्रा)
प्रिया घंघास (विमेंस 60 किग्रा)
अरुंधति चौधरी (विमेंस 70 किग्रा)
सचिन सिवाच (मेंस 60 किग्रा)
अंकुश पंघाल (मेंस 80 किग्रा)
नरेंद्र बेरवाल (मेंस +90 किग्रा)
लवलीना बोरगोहेन (विमेंस 75 किग्रा)
जादुमणि सिंह (मेंस 55 किग्रा)
-
जूडोअस्मिता डे (विमेंस -48 किग्रा)
हर्ष सिंह (मेंस -60 किग्रा)
यामिनी मौर्या (विमेंस -57 किग्रा)उन्नति शर्मा (विमेंस -63 किग्रा)
पैरा पावरलिफ्टिंग--झंडू कुमार (मेंस हेविवेट)