Paris Paralympics 2024 India schedule Day 1: पेरिस पैरालंपिक गेम्स 2024 का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज हो चुका है। भारत के पैरा एथलीट गुरुवार को पहले दिन पैरा बैडमिंटन, तीरंदाजी, साइक्लिंग और ताइक्वांडो में हिस्सा लेंगे। आइये आपको बताते हैं कि भारतीय एथलीटों के आज के इवेंट्स का पूरा शेड्यूल क्या है?
Paris Paralympics 2024 India schedule Day 1: पेरिस पैरालंपिक गेम्स 2024 का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज हो चुका है। पेरिस पैरालंपिक में भारत अब तक के अपने सबसे बड़े दल के साथ हिस्सा लेने को तैयार है। 84 भारतीय एथलीट 12 खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। भारत का लक्ष्य इस बार पैरालंपिक में 20 से ज्यादा पदक हासिल करने पर है। भारत के पैरा एथलीट गुरुवार को पहले दिन की शुरुआत दोपहर से पैरा बैडमिंटन मैचों से होगी। इसके बाद भारतीय तीरंदाज अपना दमखम दिखाएंगे तो पैरा साइक्लिंग और ताइक्वांडो की प्रतिस्पर्धा भी होंगी। आइये आपको बताते हैं कि ये इवेंट भारतीय समयानुसार, कितने बजे शुरू होंगे और कौन-कौन से पैरा एथलीट इनमें हिस्सा लेंगे?