अन्य खेल

पीजीटीआई प्लेयर्स चैम्पियनशिप आज से, राशिद खान और ज्योति रंधावा होंगे मुख्य आकर्षण

पंचकुला गोल्फ क्लब में होगा आयोजन। पूरे चार साल बाद पंचकुला में हो रहा आयोजन। श्रीलंका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी भी लेंगे भाग।
less than 1 minute read
May 07, 2019
Jyoti Randhawa

पंचकुला। पीजीटीआई प्लेयर्स गोल्फ चैम्पियनशिप मंगलवार से शुरू होने जा रही है। पंचकुला के पंचकुला गोल्फ ( golf ) क्लब में आयोजित होने वाली इस चैम्पियनशिप में देश-विदेश के कई नामी गोल्फर्स भाग लेंगे।

भारत के शीर्ष पेशेवर गोल्फर्स में शामिल ज्योति रंधावा ( Jyoti Randhawa ) , राशिद खान ( Rashid Khan ), चिराग कुमार, हनी बसोया, उदयन माने, क्षितिज नवीद कौल चैम्पियनशिप के मुख्य आकर्षण होंगे।

इसके अलावा चैम्पियनशिप में श्रीलंका के एन. थंगाराजा अनुरा रोहन, मिथुन परेरा और के. प्रबारगरन भी हिस्सा ले रहे हैं। आपको बता दें कि थंगराजा ने साल 2015 में पंचकुला में ही आयोजित हुई पीजीटीआई चैम्पियनशिप को जीता था।

भारत और श्रीलंका के अलावा चैम्पियनशिप में बांग्लादेश के मोहम्मद जमात हुसैन मोलाह और ऑस्ट्रेलिया के कुणाल भसीन भी विदेशी खिलाड़ी के तौर पर शिरकत करेंगे।

आपको बता दें कि चैम्पियनशिप में कुल 123 पेशेवर खिलाड़ी और तीन एमेच्योर खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। यह चैम्पियनशिप पूरे चार साल के अंतराल के बाद पंचकुला में आयोजित हो रही है।

Published on:
07 May 2019 09:50 am