अन्य खेल

PKL 12: दबंग दिल्ली से नवीन कुमार गए लेकिन ऑक्शन में टीम ने खड़ी कर दी रेडर्स की फौज, देखें पूरी टीम

Dabang Delhi KC Full Squad: प्रो कबड्डी लीग 2025 के ऑक्शन में दबंग दिल्ली केसी ने आशु मलिक के बोली को मैच किया तो फजल अत्राचली, अरकम शेख, मोहित और सौरभ नंदल जैसे खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी डिफेंस को ताकत दी।

2 min read
Jun 05, 2025
Dabang Delhi KC Full Squad for PKL 12 (Photo Credit- Dabang Delhi X)

Dabang Delhi KC Player List 2025: दबंग दिल्ली (Dabang Delhi K.C.) प्रो कबड्डी लीग की शुरुआत से ही खेल रही है। 2014 से इस फ्रेंचाइजी ने संघर्ष किया, लेकिन धीरे-धीरे यह लीग की सबसे मजबूत टीमों में से एक बन गई। दबंग दिल्ली ने 2019 यानी सीज़न 7 में अपना पहला और अब तक का एकमात्र प्रो कबड्डी लीग का खिताब जीता, जहां उन्होंने पवन सहरावत की कप्तानी वाली बेंगलुरु बुल्स को फाइनल में मात दी थी। यह जीत नवीन कुमार जैसे स्टार रेडर और मजबूत डिफेंस के दम पर आई थी। नवीन ने उस सीजन सुपर 10 की झड़ी लगी थी लेकिन अब यह तूफानी रेडर टीम के साथ नहीं होगा।

ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने आशु मलिक पर FBM का उपयोग किया तो फ़ज़ल अत्राचली, अमीर होसैन बस्तमी, सुरजीत सिंह, नवीन, आशीष कुमार सांगवान, सौरभ नंदल, गौरव छिल्लर, अक्षित, नीरज नरवाल, मोहित, अनिल गुर्जर, अरकम शेख, विजय, अजिंक्य अशोक पवार और अमित पर बोली लगाई और अपनी टीम में जोड़ा। दिल्ली ने न सिर्फ नवीन को रिलीज किया बल्कि सिद्धार्थ देसाई को भी छोड़ दिया, जो इस सीजन अलसोल्ड रहे, जबकि नवीन कुमार को हरियाणा स्टीलर्स ने खरीदा।

ऑक्शन 2025 से पहले भले ही दबंग दिल्ली ने अपने स्टार रेडर्स को रिलीज कर दिया हो लेकिन उन्होंने नीलामी के दौरान आशु मलिक, सुरजीत सिंह, अजिंक्य पवार, और नीरज नरवाल जैसे शानदार रेडर्स को खरीदा तो अमीर होसैन बस्तमी, फज़ल अत्राचली, अरकम शेख, मोहित और सौरभ नंदल जैसे डिफेंडर्स को खरीदकर अपनी डिफेंस की दीवार तैयार कर ली है। ऑक्शन से पहले उन्होंने संदीप धुल और स्टार रेडर मोहित को रिटेन किया था। दबंग दिल्ली की ये टीम कागज पर तो काफी दमदार लग रही है लेकिन इनकी असली परिक्षा तब होगी, जब ये मैट पर उतरेंगे।

दबंग दिल्ली केसी की पूरी टीम

फ़ज़ल अत्राचली, आशु मलिक (FBM), अमीर होसैन बस्तमी, सुरजीत सिंह, नवीन, आशीष कुमार सांगवान, सौरभ नंदल, गौरव छिल्लर, अक्षित, नीरज नरवाल, मोहित, अनिल गुर्जर, अरकम शेख, विजय, अजिंक्य अशोक पवार, अमित, संदीप और मोहित।

Also Read
View All

अगली खबर