अन्य खेल

PKL Auction 2025: ऑक्शन में कई फ्रेंचाइजियों के बीच मची जोरदार होड़, ये हैं प्रो कबड्डी लीग सीजन-12 के टॉप-10 करोड़पति प्लेयर

PKL Auction 2025: ईरानी ऑलराउंडर मोहम्मदरेजा शादलूई चियानेह को जहां लगातार तीसरे सीजन 2 करोड़ रुपए से अधिक की बोली मिली, वहीं PKL 11 के सर्वश्रेष्ठ रेडर रहे देवांक दलाल ने भी इस नीलामी में बड़ी रकम हासिल की।

less than 1 minute read
Jun 01, 2025
PKL Auction 2025 (Photo Credit: PKL - ‘X’)

PKL Auction 2025: मुंबई में आयोजित प्रो कबड्डी लीग के सीजन-12 के ऑक्शन का आज आखिरी दिन है। प्रो कबड्डी लीग इतिहास के पहले ही दिन (शनिवार) ही दस खिलाड़ियों ने एक करोड़ रुपए का जादुई आंकड़ा पार किया। ईरानी ऑलराउंडर मोहम्मदरेजा शादलूई चियानेह को जहां लगातार तीसरे सीजन 2 करोड़ रुपए से अधिक की बोली मिली, वहीं PKL के पिछले सीजन के सर्वश्रेष्ठ रेडर रहे देवांक दलाल ने भी इस नीलामी में बड़ी रकम हासिल की। देवांक इस बोली के साथ ही प्रो कबड्डी के इतिहास में 5वें सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

ऐसे में आइए प्रो कबड्डी लीग 2025 के नीलामी में बिकने वाले दस करोड़पति कबड्डी खिलाड़ियों पर डालते हैं नजर-

1.मोहम्मदरेजा शादलूई चियानेह - गुजरात जायंट्स - 2.23 करोड़ रुपए
2.देवांक दलाल - बंगाल वॉरियर्स - 2.205 करोड़ रुपए
3.आशु मलिक - दबंग दिल्ली - 1.90 करोड़ (FBM: 2 सीजन)
4.अंकित जगलान - पटना पाइरेट्स - 1.573 करोड़ (FBM: 1 सीजन)
5.अर्जुन देशवाल - तमिल थलाइवाज - 1.405 करोड़ रुपए
6.नवीन कुमार - हरियाणा स्टीलर्स - 1.20 करोड़ रुपए
7.योगेश दहिया - बेंगलुरु बुल्स - 1.125 करोड़ रुपए
8.गुमान सिंह - यूपी योद्धा - 1.0725 करोड़ रुपए
9.सचिन तंवर - पुनेरी पलटन - 1.0575 करोड़ रुपए
10.नितिन कुमार धनखड़ - जयपुर पिंक पैंथर्स - 1.0025 करोड़ रुपए

Also Read
View All

अगली खबर