26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CWG 2026: आज भारत जीत सकता है 6 मेडल, मीराबाई चानू से गोल्ड की उम्मीद, जानें पूरा शेड्यूल

CWG 2026, India Matches Schedule: ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारत के पास 6 मेडल जीतने का शानदार मौका है। वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू से गोल्ड की उम्मीद है। जानें आज के सभी मैच कब और कहां देखे जा सकते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jul 26, 2026

Mirabai Chanu win Gold Medal in Commonwealth

कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में गोल्‍ड मेडल जीतने के बाद पोडियम पर मीराबाई चानू (बीच में), रजत पदक के साथ मलेशिया की आइरीन हेनरी (दाएं) व कांस्‍य पदक के साथ वेल्स की निकोल रॉबर्ट्स। (फोटो सोर्स: IANS)

CWG 2026, India Matches Schedule: ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का तीसरा दिन (रविवार, 26 जुलाई) भारतीय फैंस के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है। आज भारतीय टीम के पास कुल 6 मेडल जीतने का सुनहरा मौका है। पूरे देश की नजरें आज वेटलिफ्टिंग, जिम्नास्टिक और बॉक्सिंग एरीना पर टिकी होंगी।

मीराबाई चानू ला सकती हैं गोल्ड

आज सबसे बड़ी उम्मीद हमारी ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू से है। वह महिलाओं के 49kg फाइनल में उतरेंगी और इस इवेंट में उन्हें गोल्ड मेडल का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। वेटलिफ्टिंग में ही ऋषिकांत सिंह (60kg फाइनल) और एम. राजा (65kg फाइनल) भी आज मेडल जीतने के इरादे से प्लेटफॉर्म पर उतरेंगे।

जिम्नास्टिक और स्विमिंग में भी मेडल के चांस

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में भी भारत को पदकों की आस है। मेन्स ऑल-अराउंड फाइनल में योगेश्वर सिंह और तपन मोहंती मेडल के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। वहीं, अगर महिला टीम भी क्वालीफाई करती है, तो वहां भी मेडल की उम्मीद बन सकती है। स्विमिंग में श्रीहरि नटराज, आर्यन नेहरा, अनीश गौड़ा और दक्षन की टीम मेन्स 4x200m फ्रीस्टाइल रिले के हीट में उतरेगी। अगर ये क्वालीफाई करते हैं, तो देर रात इनका भी मेडल मैच होगा।

बॉक्सिंग, लॉन बॉल्स और व्हीलचेयर बास्केटबॉल में अहम मुकाबले

बॉक्सिंग रिंग में आज भारत के तीन मुक्केबाज अपना दम दिखाएंगे। प्रीति पवार, जदुमानी सिंह और आदित्य प्रताप यादव अपने-अपने राउंड ऑफ 16 के मैच खेलेंगे। लॉन बॉल्स में रूपा रानी तिर्की और पिंकी सिंह की जोड़ी का सामना नामीबिया और इंग्लैंड से होगा, जबकि मेन्स सिंगल्स में पुतुल सोनोवाल माल्टा के खिलाफ उतरेंगे। इसके अलावा, भारतीय महिला 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल टीम का एक बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रुप मैच आज मेजबान टीम स्कॉटलैंड के खिलाफ होने वाला है।

आज के प्रमुख मैचों का शेड्यूल (भारतीय समयानुसार):

समयखेलएथलीट और इवेंट
दोपहर 2:00 बजेवेटलिफ्टिंगऋषिकांत सिंह (60kg फाइनल)
शाम 4:30 बजेआर्टिस्टिक जिम्नास्टिकयोगेश्वर और तपन (मेन्स फाइनल)
शाम 5:30 बजेवेटलिफ्टिंगमीराबाई चानू (49kg फाइनल)
रात 10:45 बजेबॉक्सिंगअहम नॉकआउट मुकाबले
रात 11:00 बजेवेटलिफ्टिंगएम. राजा (65kg फाइनल)

कब और कहां देखें लाइव मैच?

भारत में इन सभी शानदार मुकाबलों का सीधा प्रसारण (Live Telecast) सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर दोपहर 1:00 बजे से देखा जा सकता है। अगर आप मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (Sony LIV) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।