अन्य खेल

पीकेएलः यूपी योद्धा ने बेंगलुरू बुल्स को अंतिम लीग मैच में हराया

यूपी ने पहले स्थान के साथ किया लीग चरण का अंत

less than 1 minute read
Oct 12, 2019
up_yoddha_beat_bengaluru_bulls_in_pkl_7.jpg

ग्रेटर नोएडा। यूपी योद्धा ने प्रो कबड्डी लीग ( पीकेएल ) के सातवें संस्करण में शुक्रवार को अंतिम लीग मैच में बेंगलुरू बुल्स को 12 अंकों के अंतर से मात दी। इसी के साथ यूपी ने लीग चरण का अंत पहले स्थान के साथ किया। यूपी ने शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए मैच में बुल्स को 45-33 से मात दी।

बेंगलुरू ने पहले हाफ की शुरुआत में दमदार खेल दिखाया। 10वें मिनट तक उसके पास 11-17 की बढ़त थी। पहले हाफ के अंत में यूपी ने अंकों के अंतर को कम किया, लेकिन वह फिर भी दो अंक से पीछे रह गई और बेंगलुरू ने पहले हाफ का अंत 22-20 के स्कोर के साथ किया।

पहले हाफ के अंत में यूपी को जो लय मिली थी, उसे दूसरे हाफ में उसने कायम रखा। वह 23वें मिनट में 27-25 से आगे हो गई। यहां से यूपी ने मुड़कर नहीं देखा और लगातार अंक लेकर मैच अपने नाम कर ले गई।

यूपी के लिए श्रीकांत जाधव और सुरेंदर गिल ने नौ-नौ अंक लिए। पवन सेहरावत ने बुल्स के लिए 13 अंक अपने खाते में डाले।

Published on:
12 Oct 2019 09:03 am
Also Read
View All
Doha Diamond League 2026: चोट के बाद पहली बार एक्शन में दिखेंगे नीरज चोपड़ा, जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं दोहा डायमंड लीग

Cristiano Ronaldo: पुर्तगाल से ड्रॉ के बाद रोनाल्डो को चिढ़ाने लगे फैंस, स्टेडियम में गूंजे ‘मेसी-मेसी’ के नारे

Messi vs Mbappe: 4 घंटे में बदला वर्ल्ड कप का खेल, पहले एमबापे आगे निकले, फिर मेसी ने हैट्रिक से पलट दी बाजी, पिछले साल की जंग हुई शुरू

Lionel Messi Hat-trick: गोल के बाद रो पड़े लियोनल मेसी, फिर बताई वजह, हैट्रिक से क्लोजे के रिकॉर्ड की बराबरी की

FIFA World Cup records: क्रिस्टियानो रोनाल्डो या लियोनल मेसी नहीं, वर्ल्डकप में मिरोस्लाव क्लोजे ने दागे हैं सबसे ज्यादा गोल