अन्य खेल

CWG 2018 : दो अंकों से चूका स्वर्ण, पूजा ने जीता रजत वहीं दिव्या ने जीता कांस्य पदक

पूजा को फाइनल में नाईजीरिया की ओडुनायो अडेकुओरोये ने 7-5 से मात देकर सोना जीता और भारतीय महिला पहलवान को रजत से संतोष करना पड़ा।

2 min read

नई दिल्ली। भारतीय महिला पहलवान पूजा ढांडा यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में नौवें दिन शुक्रवार को महिलाओं की 57 किलोग्राम स्पर्धा के फाइनल में केवल दो अंकों के अंतर से स्वर्ण पदक हासिल करने से चूक गईं। पूजा को फाइनल में नाईजीरिया की ओडुनायो अडेकुओरोये ने 7-5 से मात देकर सोना जीता और भारतीय महिला पहलवान को रजत से संतोष करना पड़ा।

ओडुनायो की गलती से मिला अंक
पहले दौर में पूजा को ओडुनायो की गलती से एक अंक मिला। वह नाईजीरिया की पहलवान को जकड़ने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन ओडुनायो उनके दोनों पैरों पर शिकंजा कसते हुए उन्हें बाहर ले गईं और उन्होंने 1-1 से बराबरी कर ली। इसके बाद, ओडुनायो पूजा को पटकते हुए बाहर ले गईं और दो अंक लेकर 3-1 से बढ़त ले ली। अपना बचाव करने की भारतीय पहलवान पूरी कोशिश कर रही थीं। ओडुनायो इस बीच पूजा पर दबाव बनाते हुए 6-1 से आगे हो गईं। नाईजीरिया की पहलवान ने पांच अंकों की बढ़त ले ली थी।

पूजा का आक्रामक अंदाज
दूसरे दौर में ओडुनायो अपना बचाव करने की कोशिश कर रही थीं, ताकि अपनी पांच अंकों की बढ़त से जीत हासिल कर सकें। पूजा पूरी तरह से आक्रामक होते हुए अंक लेने की कोशिश कर रही थीं। अंतिम मिनट में आखिरकार पूजा को उन्हें पटकने के अंक हासिल हुए और उन्होंने अपना स्कोर 5-7 कर लिया, लेकिन अंतिम तीन सेकेंड में केवल दो अंकों के अंतर से सोना जीतने से चूक गईं।

दिव्या काकरान ने जीता कांस्य पदक
दिव्या काकरान ने महिलाओं की 68 किलोग्राम स्पर्धा में कांस्य पदक पर कब्जा किया। महिलाओं की 68 किलोग्राम स्पर्धा में कांस्य पदक पर कब्जा किया।उन्होंने पहले राउंड में ही अपनी प्रतिद्वंद्वी को धराशायी करते हुए चार टेक्निकल प्वाइंट अर्जित किए। इससे पहले, दिव्या को सेमीफाइनल में निराशा हाथ लगी थी। दिव्या को सेमीफाइनल में नाईजीरिया की ब्लेसिंग ओबोरडुडु ने 11-1 से हराया। उन्होंने दिव्या को इस मुकाबले में कई बार पटका और रोल किया। दिव्या ने भी इस स्पर्धा में ब्लेसिंग को कड़ी टक्कर दी थी लेकिन वह जीत हासिल करने में असफल रहीं थी।

ये भी पढ़ें

CWG 2018 : महिला ट्रैप फाइनल की पदक दौड़ से बाहर श्रेयसी
Published on:
13 Apr 2018 02:20 pm
Also Read
View All