अन्य खेल

पराली से भरी बोरियों का मैट बनाकर करती थी अभ्यास, किसान की बेटी ने 18 की उम्र में स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास

Pooja Singh wins Gold Medal: एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ऊंची कूद में चैंपियन बनने वाली पूजा दूसरी भारतीय महिला एथलीट हैं। क्‍या आप जानते हैं किसान की ये बेटी बहुत संघर्षों के बाद इस मुकाम तक पहुंची है।

less than 1 minute read
Jun 01, 2025
Pooja Singh wins Gold in high jump at Asian Championships: एशियन एथलेटिक्‍स में स्‍वर्ण पदक जीतने वाली पूजा सिंह। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/OlympicKhel)

Pooja Singh wins Gold Medal: 18 साल की पूजा सिंह ने शुक्रवार को एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का 25 साल का इंतजार खत्म कर दिया। पूजा ने महिलाओं की ऊंची कूद स्पर्धा में 1.89 मीटर के जंप के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वे एशियन चैंपियनशिप की इस स्पर्धा में चैंपियन बनने वाली दूसरी भारतीय महिला एथलीट बन गई हैं। उनसे पहले साल 2000 में बॉबी एलोयसिस ने यह खिताब जीता था। हालांकि पूजा के यहां तक पहुंचने की राह आसान नहीं थी। किसान परिवार की बेटी पूजा शुरुआत में पराली से भी बोरियों से मैट बनाकर ऊंची कूद का अभ्यास किया करती थीं।

जिम्नास्टिक छोड़ एथलेटिक्स को चुना

स्वर्ण पदक जीतने के बाद पूजा ने बताया कि मैंने अपने खेल करियर की शुरुआत 2017 से की थी, लेकिन 2019 तक मैं योग और जिम्नास्टिक किया करती थी। 2019 में मैंने खेल बदला और एथलेटिक्स को चुना। मैंने अपने खेत पर ही पराली से भरे बोरों पर अभ्यास शुरू किया और अंडर-16 राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रही।

दो-तीन साल बाद मुझे एक पुराना मैट मिला और 1.76 मीटर तक जंप किया। पूजा ने इससे पहले 2023 में एशियाई अंडर-23 चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।

स्पर्धा से पहले फटा जूता

पूजा ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका के गुमी आने के बाद भी उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां पहुंचने के कुछ ही दिनो बाद उनका जूता फट गया था और बैकअप शूज उन्हें ट्रेक पर अच्छी ग्रिप नहीं दे पा रहे थे।

पूजा ने अपने कोच बलवान सिंह के साथ चर्चा करने के बाद अपने फटे हुए जूतों को टेप से चिपकाया और स्पर्धा में उतरने का फैसला किया। पूजा इससे घबराई नहीं और अपना शत प्रतिशत दिया।

Also Read
View All
विनेश फोगाट का टूटा एशियन गेम्स खेलने का सपना, ट्रायल्स में हारने के बाद WFI अध्यक्ष को किया यह इशारा, Video वायरल

Vinesh Phogat को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, एशियन गेम्स 2026 के सेलेक्शन ट्रायल में ले सकेंगी हिस्सा

Vinesh Phogat Comback: रेसलर विनेश फोगाट को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, WFI को फटकार, एशियन गेम्स के ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति मिली

विनेश फोगाट की याचिका पर हाईकोर्ट का डब्ल्यूएफआई को नोटिस, त्काल राहत देने से इनकार, 6 जुलाई को अगली सुनवाई

Thailand Open 2026: सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने कटाया फाइनल का टिकट, इतिहास रचने से मात्र एक कदम दूर