अन्य खेल

Pro Kabaddi league : प्रदीप ने थलाइवाज से छीनी जीत

त्यागराज स्टेडियम में खेले गए प्रो कब्ड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन में तमिल थलाइवाज को 35-35 से बराबरी पर रोक दिया। पटना दूसरे हाफ में दो अंक की बढ़त के साथ गई थी। मैच बेहद रोमांचक हुआ और इसलिए दूसरे हाफ में बराबरी की टक्कर देखने को मिलेगी।
less than 1 minute read
pradeep
Pro Kabaddi league : प्रदीप ने थलाइवाज से छीनी जीत

नई दिल्ली। प्रदीप नरवाल ने अंत में सफल रेड मार और फिर पटना पाइरेट्स के डिफेंस ने अजय ठाकुर की आखिरी रेड को जाया करते हुए यहां त्यागराज स्टेडियम में खेले गए प्रो कब्ड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन में तमिल थलाइवाज को 35-35 से बराबरी पर रोक दिया। पटना दूसरे हाफ में दो अंक की बढ़त के साथ गई थी। मैच बेहद रोमांचक हुआ और इसलिए दूसरे हाफ में बराबरी की टक्कर देखने को मिलेगी।

मैच में जब 10 मिनट का समय बाकी था तब थलाइवाज की टीम 27-24 से आगे थी। यहां से उसने अपनी बढ़त को 29-25 कर लिया। पटना अभी भी मैच में थी और उसके कप्तान प्रदीप ने 34वें मिनट में सफल रेड से तीन अंक बटोर अपने टीम को 30-29 से आगे कर एक अंक की बढ़त दिला दी।

यहां से मुकाबला रोचक हो गया। मैच में तीन मिनट का समय बचा था और स्कोर 31-31 से बराबर था। अजय ने एक अंक लेकर थलाइवाज को आगे किया। विजय ने सफल रेड से पटना को फिर बराबरी पर ला दिया। अजय ने दो सफल रेड मार स्कोर 35-34 कर दिया। आखिरी की दो रेड का समय बचा था। प्रदीप ने सफल रेड कर स्कोर 35-35 से बराबर किया। थलाइवाज को उम्मीद थी कि अजय एक बार फिर अंक लेकर टीम को जीत दिला देंगे लेकिन पटना के डिफेंस ने उनकी रेड को खाली जाने दिया और मैच बराबरी पर छूटा।

Published on:
01 Dec 2018 10:37 am
Also Read
View All