
Pro Kabaddi Most Expensive Players: प्रो कबड्डी लीग 2025 के लिए पहले दिन के ऑक्शन में 10 खिलाड़ी करोड़पति बने। इरान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद्रेजा चियानेह पर सबसे ज्यादा बोली लगी और वह लगातार तीन ऑक्शन में 2 करोड़ से ज्यादा में बिकने वाले प्रो कबड्डी लीग के पहले खिलाड़ी बन गए। उन्हें गुजरात जायंट्स ने 2.23 करोड़ में खरीदा। इसके बाद भारत ने 9 खिलाड़ी करोड़पति बने लेकिन कोई भी मोहम्मद्रेजा को छू नहीं सका। इस ऑक्शन में अर्जुन देशवाल, नवीन कुमार, पवन सहरावत और परदीप नरवाल जैसे पीकेएल स्टार शामिल हुए लेकिन चियानेह को छूना किसी के लिए भी आसान नहीं था।
ऑक्शन में रेडर्स पर तौ फ्रेंचाइजी मालिकों ने खुलकर पैसा बहाया ही साथ ही डिफेंडर्स बी मालामाल हुए। मोहम्मद्रेजा चियानेह के बाद दीपक सिंह सबसे महंगे डिफेंडर रहे। हालांकि दोनों के प्राइज में काफी अंतर देखने को मिला। पटना पाइरेट्स ने दीपक सिंह को 86 लाख में खरीदा। शुभम शिंदे को तेलुगू टाइटंस ने 80 लाख में खरीदा तो संजय धुल को बेंगलुरु बुल्स ने 60 लाख में खरीदा। संकेत सावंत को पटना पाइरेट्स ने 40.50 लाख में खरीदा।