25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asian Games 2026: गोल्ड मेडल से एक कदम दूर भारतीय महिला कबड्डी टीम, नेपाल को हराकर फाइनल में बनाई जगह

India beat Nepal: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने नेपाल को 48-24 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब भारत की नजर स्वर्ण पदक पर है।
2 min read
Google source verification
Asian Games 2026

भारत की महिला कबड्डी खिलाड़ी। (Photo- PKL)

Women’s Kabaddi: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शुक्रवार को एशियन गेम्स 2026 सेमीफाइनल में नेपाल को 48-24 से हराया और गोल्ड मेडल मुकाबले में जगह बनाई। अब पुष्पा राणा के नेतृत्व वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम का सामना ईरान और चीनी चाइपे के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

भारतीय महिला कबड्डी टीम की ओर से पूजा, संजू देवी और सोनाली सिंहाटे ने शानदार रेड किए, लेकिन नेपाल ने भारतीय डिफेंस को बार-बार भेदा। नेपाल की ओर से गंगा घिमिरे ने इस मामले में भारत को सबसे ज्यादा परेशान किया। हालांकि उन्होंने पहले हाफ में सुपर रेड लगाई। हालांकि भारत ने अपनी पकड़ बनाए रखी। भारत ने हाफ टाइम तक 31-17 से बढ़त बरकरार रखी, यानी मध्यांतर तक 14 अंकों की बढ़त हासिल कर ली थी।

दूसरे हाफ में भी नेपाल की गंगा घिमिरे और रबीन चौधरी ने भारतीय डिफेंस को खासा परेशान करना जारी रखा। बावजूद इसके भारतीय डिफेंस ने शानदार प्रदर्शन किया। भावना देवी और संजू देवी ने अपने अनुभव का अच्छा इस्तेमाल करते हुए नेपाल की रेडरों को रोकने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान भारत ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए नेपाल को एक और बार ऑल आउट किया और अंत में 48-24 से जीत दर्ज की। बता दें कि भारत ने मुकाबले में नेपाल को तीन बार ऑलआउट किया।

एशियन गेम्स: महिला कबड्डी में भारत का रहा है दबदबा

2010 में एशियन गेम्स में महिला कबड्डी के शामिल होने के बाद से भारतीय टीम ने हर बार फाइनल में जगह बनाई है। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स के 2010, 2014 और 2023 संस्करण में गोल्ड मेडल जीता है। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने 2018 संस्करण में सिल्वर मेडल जीता था, जबकि ईरान ने गोल्ड पर कब्जा जमाया था।

एशियन गेम्स महिला कबड्डी पदक विजेताओं की सूची

वर्षस्वर्ण पदक 🥇रजत पदक 🥈कांस्य पदक 🥉
2010भारतथाईलैंडबांग्लादेश, ईरान
2014भारतईरानथाईलैंड, बांग्लादेश
2018ईरानभारतचीनी ताइपे, थाईलैंड
2023भारतचीनी ताइपेनेपाल, ईरान

आठ टीमों के साथ हुई थी शुरुआत

एशियन गेम्स 2026 में महिला कबड्डी टूर्नामेंट में आठ टीमों ने हिस्सा लिया था। इन टीमों को दो बराबर समूहों में बांटा गया था। ग्रुप ए में भारत को बांग्लादेश, मेजबान जापान और ईरान के साथ रखा गया था। वहीं, ग्रुप बी में श्रीलंका, थाईलैंड, चीनी ताइपे और नेपाल की टीमें शामिल थीं।