25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asian Games 2026 में भारत ने जीता दूसरा गोल्ड मेडल, 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में कमलजीत-सुरुचि ने किया कारनामा

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया। कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोरिया और ईरान के निशानेबाजों को पीछे छोड़कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
2 min read
Google source verification
kamaljeet and suruchi singh wins gold medal at asian games 2026

कमलजीत और सुरुची सिंह ने जीता गोल्ड मेडल (फोटो- Team India X)

Shooting Medals at Asian Games 2026: 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। कमलजीत और सुरुचि ने कोरिया और ईरान के निशानेबाजों को पछाड़ा और गोल्ड मेडल पर निशाना लगाया। यह शूटिंग में भारत को पहला गोल्ड मेडल है। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में भारतीय जोड़ी ने पहली सीरीज में 103 पॉइंट हासिल किए, तो दूसरी सीरीज में भी 99.4 अंक हासिल किए। तीसरी सीरीज में अपने कुल स्कोर को उन्होंने 303.5 पॉइंट तक पहुंचा दिया, तो चौथी सीरीज में उनका स्कोर 364.7 हो गया। पांचवीं सीरीज में 424.9 और आखिरी सीरीज में 484.6 रहा।

ईरान ने जीता कांस्य पदक

साउथ कोरिया का छह सीरीज के बाद स्कोर 478 रहा, वहीं ईरान का 415 रहा और उसने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। साउथ कोरिया ने 478 अंकों के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। साउथ कोरिया की ओर से चू गाया ने भी हिस्सा लिया था, जिन्होंने वूमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल के इंडिविजुअल इवेंट का गोल्ड मेडल अपने नाम किया था, जहां मनु भाकर पांचवें स्थान पर रहते हुए पदक से चूक गई थीं।

85 गोल्ड के साथ चीन नंबर वन

इस गोल्ड मेडल के साथ भारतीय टीम 18वें स्थान से अब सीधे 12वें स्थान पर आ गई और भारत के कुल पदक 19 हो गए हैं, जिसमें दो गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। चीन अभी भी 135 मेडल के साथ पहले स्थान पर है, जहां उसने 85 गोल्ड मेडल जीते हैं। जापान 21 गोल्ड के साथ दूसरे, जबकि साउथ कोरिया 11 गोल्ड मेडल के साथ तीसरे स्थान पर है। कजाकिस्तान के नाम 8 गोल्ड हैं, तो वहीं उज्बेकिस्तान के नाम 6 गोल्ड मेडल हैं।

एशियन गेम्स 2022 में भारतीय टीम ने शूटिंग में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीते थे। 28 में से 7 गोल्ड इसी इवेंट से आए थे। पिछले संस्करण में भारत ने कुल 106 मेडल जीते थे, जिसमें 29 मेडल एथलेटिक्स से आए थे और 22 मेडल शूटर्स जीते थे। हालांकि एथलेटिक्स में 6 गोल्ड, 14 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल मिले थे तो शूटिंग में 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल आए थे।

एशियन गेम्स 2026 लाइव: भारत के पदक

खेलस्वर्णरजतकांस्यकुल पदक
एथलेटिक्स0112
बैडमिंटन0011
क्रिकेट1001
मिश्रित मार्शल आर्ट्स0011
रोइंग0011
शूटिंग15410
सॉफ्ट टेनिस0011
भारोत्तोलन0101
वुशु0101
कुल28919