24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asian Games 2026 Medal Tally: मेडल की रेस में कौन सबसे आगे? जानें भारत का नंबर और सभी भारतीय पदक विजेताओं की पूरी लिस्ट

Asian Games 2026 Medal Winners: मेडल टैली में कौन सबसे आगे है? जानें भारत का नंबर, कितने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल मिले और सभी भारतीय पदक विजेताओं की पूरी लिस्ट।
less than 1 minute read
Google source verification
Asian Games 2026 Medal standings

भारतीय एथलीट (Photo- IANS)

Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 का आयोजन हो रहा है, जिसमें मेडल जीतने की होड़ मची हुई है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। भारत ने गुरुवार को पांच पदक जीते, जिनमें दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज शामिल है। इस तरह भारत के खाते में कुल 17 मेडल दर्ज हो गए हैं। भारत ने अब तक एक गोल्ड, 7 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। भारत को एकमात्र गोल्ड भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दिलाया है।

मेडल टैली में चीन का दबदबा साफ नजर आ रहा है। चीन 80 गोल्ड, 30 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज समेत कुल 130 पदकों के साथ पहले स्थान पर है। जापान 91 पदकों के साथ दूसरे, जबकि दक्षिण कोरिया 50 पदकों के साथ तीसरे नंबर पर है। आइए जानते हैं मेडल टेबल में किस देश ने कितने पदक जीते हैं और भारत की स्थिति क्या है।

एशियन गेम्स 2026 मेडल टैली (24 सितंबर 2026 शाम 8 बजे तक)

रैंकदेश🥇 गोल्ड🥈 सिल्वर🥉 ब्रॉन्जकुल
1चीन803020130
2जापान20343791
3दक्षिण कोरिया10122850
4कजाकिस्तान88925
5उज्बेकिस्तान612826
6ईरान610420
7थाईलैंड54716
8हांगकांग, चीन410923
9उत्तर कोरिया3339
10बहरीन3205
11मलेशिया3159
12कुवैत2125
=13कतर2114
=13ताजिकिस्तान2114
15भारत17917
16इंडोनेशिया141520
17मकाऊ, चीन1416
18चीनी ताइपे131115
19सिंगापुर1326
20वियतनाम111517
21फिलीपींस1146
=22जॉर्डन1113
=22म्यांमार1113
24सऊदी अरब0224
25किर्गिस्तान0134
=26अफगानिस्तान0123
=26इराक0123
28लेबनान0112
=29श्रीलंका0101
=29तुर्कमेनिस्तान0101
31कंबोडिया0044
32पाकिस्तान0022
=33बांग्लादेश0011
=33ब्रुनेई दारुस्सलाम0011
=33मंगोलिया0011
=33नेपाल0011
=33सीरिया0011

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पदक विजेताओं की पूरी सूची (24 सितंबर 2026 शाम 8 बजे तक)

नंबरएथलीटखेलइवेंटमेडल
1एलावेनिल वलारिवान, सोनम मास्कर, विदरसा विनोदशूटिंगवूमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीमसिल्वर
2एलावेनिल वलारिवानशूटिंगवूमेंस 10 मीटर एयर राइफलसिल्वर
3रुद्रांक्ष पाटिल, पार्थ माने, हिमांशु ढिल्लोंशूटिंगमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीमसिल्वर
4हिमांशु ढिल्लोंशूटिंगमेंस 10 मीटर एयर राइफलसिल्वर
5रुद्रांक्ष पाटिलशूटिंगमेंस 10 मीटर एयर राइफलब्रॉन्ज
6सुचिका तारियालमिक्स्ड मार्शल आर्टवूमेंस ट्रेडिशनल -60 किग्राब्रॉन्ज
7टीम इंडियाक्रिकेटवूमेंस टीमगोल्ड
8परिनाज धालीवाल, रायजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहानशूटिंगवूमेंस स्कीट टीमब्रॉन्ज
9अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेग सिंह गिल, मैराज अहमद खानशूटिंगमेंस स्कीट टीमब्रॉन्ज
10जय मीणासॉफ्ट टेनिसमेंस सिंगल्सब्रॉन्ज
11मीराबाई चानूवेटलिफ्टिंगवूमेंस 49 किग्रासिल्वर
12टीम इंडियाबैडमिंटनमेंस टीमब्रॉन्ज
13सतनाम सिंह, सलमान खानरोइंगमेंस डबल्स स्कलब्रॉन्ज
14रोशिबिना देवीवुशुवूमेंस 60 किग्रा सांडासिल्वर
15अनंतजीत सिंह नरुका, परिनाज धालीवालशूटिंगमिक्स्ड स्कीट टीमब्रॉन्ज
16सीमाएथलेटिक्सवूमेंस 10,000 मीटरब्रॉन्ज
17भारतीय टीमएथलेटिक्समिक्स्ड 4x400 मीटरसिल्वर