24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asian Games 2026 Women’s kabaddi: भारतीय महिला कबड्डी टीम का शानदार प्रदर्शन, जापान को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Asian Games Kabaddi: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जापान को 50-25 से हराकर ग्रुप ए में लगातार तीसरी जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
2 min read
Google source verification
Asian Games 2026

भारत की महिला कबड्डी खिलाड़ी। (Photo- PKL)

Women’s kabaddi: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने 2026 के आइची-नागोया एशियन गेम्स में ग्रुप-ए अभियान का समापन अजेय रहते हुए किया। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जापान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 50-25 से जीत हासिल की। इस जीत के साथ टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। टीम ने ग्रुप चरण में अपने तीनों मुकाबले जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। टीम की इस जीत में कप्तान पुष्पा राणा ने शानदार नेतृत्व किया।

भारत शुरू से रहा हावी

भारतीय महिला कबड्डी टीम शुरुआत से ही जापान पर हावी रही। पहले हाफ में भारतीय टीम ने 23 आउट पॉइंट, 5 बोनस पॉइंट हासिल किए और दो बार ऑल-आउट किया। इस तरह मेजबान टीम को दो बार पछाड़ते हुए भारतीय टीम ने 32-13 की बढ़त बना ली।

दूसरे हाफ में मेजबान टीम ने कहीं अधिक जुझारूपन दिखाया। जापान ने वापसी की कोशिश की और स्कोर के अंतर को कुछ कम किया। मेजबान टीम ने दूसरे हाफ में 12 अंक जुटाए, जिसमें 8 आउट पॉइंट, 2 बोनस पॉइंट और 1 सुपर टैकल शामिल रहा।

हालांकि, भारत ने पूरे मैच में अपना नियंत्रण बनाए रखा। भारतीय टीम ने दूसरे हाफ में 18 अंक जोड़े। इसमें 14 आउट पॉइंट, 2 बोनस पॉइंट और 1 ऑल-आउट शामिल रहा। इस तरह भारत ने मुकाबला 50-25 से अपने नाम कर लिया।

सेमीफाइनल में किससे होगा सामना?

भारत ने एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ 42-21 की जीत से की थी। इसके बाद बुधवार को भारतीय टीम ने ईरान को 37-23 से हराया था। जापान के खिलाफ जीत के साथ भारत ने ग्रुप-ए में अपने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की।

ग्रुप मुकाबलों के बाद भारतीय महिला कबड्डी टीम का सामना शुक्रवार को सेमीफाइनल में ग्रुप-बी की उपविजेता टीम नेपाल से होगा। चीनी ताइपे और इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान अन्य दो सेमीफाइनलिस्ट टीमें हैं।

महिला कबड्डी में भारत तीन बार एशियन गेम्स का चैंपियन रह चुका है। इसके अलावा, ईरान भी गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम है, जिसने जकार्ता 2018 में खिताब जीता था।

बता दें कि एशियन गेम्स 2026 में भारत को ग्रुप-ए में बांग्लादेश, मेजबान जापान और ईरान के साथ रखा गया था, जबकि श्रीलंका, थाईलैंड, चीनी ताइपे और नेपाल ग्रुप-बी में शामिल थे।