
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्राक्ष पाटिल (फोटो- SAI India X)
Shooting Medal at Asian Games 2026: ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और नीरज कुमार मेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन के व्यक्तिगत फाइनल इवेंट में पदक से चूक गए। हालांकि उन्होंने मेंस टीम इवेंट का सिल्वर मेडल जीता। व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में ऐश्वर्य प्रताप सिंह पांचवें और नीरज कुमार 8वें स्थान पर रहते हुए मेडल से चूक गए। 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन मेंस इंडिविजुअल के फाइनल में चीन के यूकुन लियू ने 330.2 का स्कोर किया और गोल्ड मेडल हासिल किया, तो वहीं चीन के ही चांगहोंग झांग ने 330.1 का स्कोर कर सिल्वर मेडल जीता। वहीं कजाकिस्तान के इस्लाम सतपायेव ने 329.2 अंक हासिल कर ब्रॉन्ज मेडल जीता। मंगोलिया के शूटर को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।
ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने 327.6 अंक हासिल किए और पांचवें स्थान पर रहे। नीरज कुमार फाइनल में आखिरी स्थान पर रहे और सिर्फ 299 अंक हासिल कर पाए। वह सबसे पहले एलिमिनेट होने वाले शूटर बने।
इससे पहले पहले ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्राक्ष पाटिल की भारतीय शूटिंग टीम ने मेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन फाइनल का सिल्वर मेडल जीता। भारतीय शूटर्स ने फाइनल में (1762-94x) स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि चीन (1766-95x) ने गोल्ड और साउथ कोरिया (1751-87x) ने ब्रॉन्ज मेडल जीते। टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन के दम पर ही ऐश्वर्य और नीरज ने व्यक्तिगत फाइनल इवेंट के लिए क्वालीफाई किया था।
टीम इवेंट में इंडियन शूटर्स ने टू नीलिंग (घुटने के बल निशानेबाजी: 15 शॉट) सीरीज में 587 पॉइंट्स बनाए। उन्होंने प्रोन सीरीज (लेटकर निशानेबाजी 15 शॉट) में भी जबरदस्त परफॉर्मेंस दिखाई, स्टैंडिंग सीरीज (खड़े होकर निशानेबाजी: 15 शॉट) में 593 पॉइंट्स बनाए।
भारतीय टीम ने 2022 के एशियाई गेम्स में 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 16 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 22 मेडल जीते थे। इस बार अब तक टीम इंडिया ने 2 गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज के साथ कुल 19 मेडल जीते हैं। पिछले प्रदर्शन के लिहाज से अभी काफी पीछे है, लेकिन अभी भी कई इवेंट्स आने बाकी हैं। भारत अब तक दो गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज के साथ कुल 19 मेडल अब तक जीत चुका है। इस दौरान कई मेडल कंफर्म भी हो चुके हैं।
Updated on:
25 Sept 2026 12:36 pm
Published on:
25 Sept 2026 11:23 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
