अन्य खेल

इस क्लब ने तोड़ दिए कमाई के सारे रिकॉर्ड्स

नेमार के क्लब ने कमा लिए इतने पैसे जो आज तक किसी क्लब ने नहीं कमाए
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Nov 2019, 5:20 PM IST
psg.jpg

फुटबॉल विश्व के सबसे धनी खेलों में से एक है ये बात एक बार फिर से साबित हो गई है। साल 2018-2019 में सर्वाधिक कमाई करने वाले फुटबॉल क्लबों की सूची जारी की गई है। इस सूची में पेरिस सेंट जर्मेट ( पीएसजी ) ने पहला स्थान हासिल किया है।

पीएसजी ने इस दौरान 637.8 मिलियन यूरो (50 अरब रुपए) की कमाई की। पीएसजी का यह रिकॉर्ड इस लिहाज से भी खास है क्योंकि वह अब तक का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला फुटबॉल क्लब बन गया है। यह कमाई पिछले साल के मुकाबले 17 प्रतिशत अधिक है।

आपको बता दें कि क्लब ने साल 2017-18 में करीब 541.7 मिलियन यूरो (42.5 अरब रुपए) की कमाई की थी।

इन स्टार खिलाड़ियों को जोड़ने के लिए पीएसजी ने चुकाई थी मोटी कीमतः

पीएसजी की मार्केट वैल्यू बढ़ने के पीछे एक अहम वजह यह भी है कि उसके क्लब की ओर से नेमार और किलियन एम्बाप्पे जैसे दुनिया के प्रसिद्ध फुटबॉलर खेलते हैं। इन दोनों को अपने दल में शामिल करने के लिए क्लब ने काफी मोटी रकम चुकाई थी।

Published on: