अन्य खेल

एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में खत्म हुआ भारत का सफर, सिंधु और साइना क्वार्टर फाइनल में हारे

पीवी सिंधु को चीन की काई यानयान ने हराया साइना नेहवाल को अकाने यामागुची के हाथों हार मिली पुरुष एकल वर्ग में समीर को युकी ने 21-10, 21-12 से हराया
less than 1 minute read
Apr 27, 2019
PV Sindhu and Saina Nehwal
PV Sindhu and Saina Nehwal

वुहान। एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में शुक्रवार को भारत के तीन खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा। शटलर स्टार साइना नेहवाल और पीवी सिंधु के अलावा समीर वर्मा की हार के साथ ही टूर्नामेंट भारत का सफर खत्म हो गया है।

चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इन तीनों खिलाड़ियों को हार मिली। वुमन्स सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में सातवीं वरीयता प्राप्त साइना को जापान की अकाने यामागुची से मात मिली। तीसरी वरीयता प्राप्त यामागुची ने साइना नेहवाल को 21-13, 21-23, 21-16 से हराया।

साइना नेहवाल को चीन की खिलाड़ी ने हराया

- यामागुची ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में यामागुची का सामना चीन की चेन युफेई से होगा जिन्होंने जापान की ही आयो ओहोरी को 21-17, 21-19 से हराया।

- साइना को यामागुची ने एक घंटा नौ मिनट तक चले गेम में हराया। यामागुची के खिलाफ यह आठवीं हार है। उन्हें सिर्फ दो मुकाबलों में ही जीत मिली है।

- पहला गेम 13-21 से हारने के बाद साइना ने दूसरे गेम में वापसी की और 23-21 से उसे अपने नाम किया। वे तीसरे और आखिरी गेम में अपनी लय बरकरार नहीं रख सकी। यामगुची ने उन्हें 21-16 से हरा दिया।

पीवी सिंधु की भी दावेदारी खत्म

- वहीं दूसरी तरफ दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी पीवी सिंधु को 11 रैंक नीचे की शटलर चीन की काई यानयान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। यानयान ने यह मुकाबला 21-19, 21-9 से जीतकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया। यानयान ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। विजयी खिलाड़ी सेमीफाइनल में हमवतन ही बिंगजियाओ के खिलाफ कोर्ट पर उतरेंगी।

पुरुष एकल वर्ग में समीर को युकी ने 21-10, 21-12 से हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

Updated on:
27 Apr 2019 08:00 am
Published on:
27 Apr 2019 08:00 am
Also Read
View All