अन्य खेल

सिंगापुर ओपनः पीवी सिंधु का विजय अभियान जारी

सिंगापुर ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची पीवी सिंधु। क्वार्टर फाइनल में चीन की काई यानयान को हराया। सेमीफाइनल में नोजोमी ओकुहारा से होगी भिड़ंत।
less than 1 minute read
Apr 13, 2019
PV Sindhu
PV Sindhu In World Badminton Championships

सिंगापुर। सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधु ने अपना विजयी अभियान जारी रखा है। सिंधु अपने दमदार खेल के बलबूते सिंगापुर ओपन के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

355,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि वाले इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में सिंधु ने चीन की काई यानयान को तीन सेटों तक चले मुकाबले में 21-13, 17-21, 21-14 से हराया। सिंधु को टूर्नामेंट में चौथी वरीयता दी गई है। सिंधु ने यह मुकाबला लगभग एक घंटे में अपने नाम किया।

बैडमिंटन वर्ल्ड रैंकिंग में छठवें की खिलाड़ी सिंधु का यह यानयान के खिलाफ यह पहला मैच था। हालांकि सिंधु ने मुकाबला तो जीत लिया लेकिन इसके लिए उन्हें काफी पसीना भी बहाना पड़ा।

सेमीफाइनल में नोजोमी ओकुहारा से भिड़ंत-

सेमीफाइनल में पीवी सिंधु का सामना बैडमिंटन वर्ल्ड रैंकिंग में तीसरे नंबर की खिलाड़ी जापान की नोजोमी ओकुहारा से होगा। ओकुहारा वही हैं जिन्होंने क्वार्टर फाइनल में भारतीय स्टार साइना नेहवाल को हराया था। ओकुहारा ने ये मुकाबला सीधे सेटों में 21-8, 21-13 से अपने नाम किया था।

सिंधु-ओकुहारा के बीच करियर रिकॉर्ड-

पीवी सिंधु और नोजोमी ओकुहारा के बीच यह कुल 14वां मुकाबला होगा। अब तक खेले गए 13 मैचों में से 7 बार सिंधु का पलड़ा भारी रहा है जबकि 6 मुकाबले ओकुहारा के पक्ष में रहे। पिछले दो मुकाबलों की बात करें तो यह मुकाबले सिंधु के पक्ष में रहे हैं।

Updated on:
13 Apr 2019 11:38 am
Published on:
13 Apr 2019 11:38 am
Also Read
View All