अन्य खेल

संदीप ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ 400m टी64 इवेंट में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, भारत एशियन पैरा गेम्स में 100 मेडल के पार

Asian Para Games: जापान में आयोजित एशियन पैरा गेम्‍स में संदीप ने 400 मीटर टी64 इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही भारत 100 मेडल के आंकड़े को पार कर पॉइंट्स टेबल में चौथे स्‍थान पर बना हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2026, 10:51 AM IST
Asian Para Games 2026, Sandeep wins Gold Medal
एशियन पैरा गेम्‍स में गोल्‍ड मेडल जीतने का जश्‍न मनाते संदीप। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/IndiaSportsHub)

Asian Para Games 2026: भारतीय पैरा एथलीट संदीप ने पुरुषों के 400 मीटर टी64 इवेंट में गोल्ड जीतकर नया टी44 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। वहीं, हमवतन अजय कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इसके साथ ही भारत ने शुक्रवार को 2026 एशियन पैरा गेम्स में 100 मेडल के आंकड़े को पार कर लिया है। संदीप ने 52.28 सेकंड में टाइटल जीता और सऊदी अरब की नूर अलसाना के पिछले टी44 वर्ल्ड रिकॉर्ड को आधे सेकंड से ज्‍यादा बेहतर बनाया। वहीं, अजय ने 53.61 सेकंड में तीसरा स्थान हासिल करके भारत के लिए डबल पोडियम पूरा किया। इन दो मेडल से भारत के कुल पदकों की संख्‍या 102 हो गई है, जिसमें 26 गोल्ड, 33 सिल्वर और 43 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इसके साथ ही भारत मेडल टेली में चौथे स्थान पर बना हुआ है।

रिकॉर्ड तोड़ने से 10 मेडल दूर भारत

भारत अब 2023 में 2022 हांग्जो एडिशन में हासिल किए गए अपने अब तक के सबसे अच्छे एशियन पैरा गेम्स मेडल 111 के करीब है। अभी मेगा इवेंट खत्‍म होने में डेढ़ दिन बाकी हैं, भारतीय टीम को उस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 10 और मेडल की जरूरत है। भारत के लिए यह एक और अच्छा दिन है, जिसमें नितेश कुमार ने पुरुष सिंगल्स SL3 बैडमिंटन फाइनल में हमवतन प्रमोद भगत को 21-18, 21-16 से हराकर गोल्ड जीता, जबकि प्रमोद को सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा।

नवीन शिवकुमार ने भी जीता गोल्‍ड मेडल

वहीं, नवीन शिवकुमार ने पुरुष सिंगल्स SL4 फाइनल में इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान को 21-9, 21-17 से हराकर बैडमिंटन में एक और गोल्ड जीता। पैरा आर्चरी में, हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने पुरुष रिकर्व डबल्स में चीन को 5-1 से हराकर गोल्ड जीता। भारत ने कई सिल्वर मेडल भी जीते है। थुलसिमथी मुरुगेसन महिला सिंगल्स SU5 बैडमिंटन फाइनल में चीन की यांग किउक्सिया से 18-21, 11-21 से हार गईं, जबकि नित्या श्री सुमति सिवन महिला सिंगल्स SH6 फाइनल में चीन की ली फेंगमेई से 12-21, 13-21 से हार गईं।

पैरा आर्चरी में पूजा जटयान और भावना चौधरी की महिला रिकर्व डबल्स जोड़ी ने चीन से हारने के बाद सिल्वर मेडल जीता। प्रमोद बिजारनिया ने पुरुषों के 1500m T46 इवेंट में 4:09.65 का समय लेकर अपना सिल्वर मेडल बरकरार रखा, जबकि निमिषा सुरेश ने महिलाओं की लॉन्ग जंप T47 में 5.37 मीटर के बेस्ट प्रयास के साथ सिल्वर मेडल जीता।

Asian Para Games 2026 कीमौजूदा पदक तालिका

रैंकदेशस्वर्णरजतकांस्यकुल पदक
1चीन1628692340
2जापान454952146
3उज्बेकिस्तान404143124
4भारत263343102
Updated on:
23 Oct 2026, 10:51 AM IST
Published on: