अन्य खेल

Singapore Open 2025: सात्विक-चिराग की भारतीय जोड़ी का सफर सेमीफाइनल में हार के साथ समाप्त

Singapore Open 2025: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी को सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के अंतिम-4 में हार का सामना करना पड़ा।

2 min read
May 31, 2025
सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने थाईलैंड ओपन के फाइनल में जगह बनाई File Photo (Credit: IANS)

Singapore Open 2025: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी का सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार के साथ ही सफर समाप्त हो गया है। उन्हें टूर्नामेंट के अंतिम-4 में शनिवार को मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

सात्विक और चिराग की भारतीय जोड़ी पहले गेम में बढ़त को भुनाने में नाकाम रही, नतीजन 64 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में उन्हें 21-19, 10-21 18-21 से हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान विश्व की पूर्व नंबर एक भारतीय जोड़ी ने 7 मैच प्वाइंट बचाए, लेकिन यह उन्हें हार से बचाने के लिए पर्याप्त नहीं था।

हालांकि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने टूर्नामेंट में अपनी सर्वश्रेष्ठ शारीरिक स्थिति में न होने के बावजूद जिस तरह से अपने उच्च रैंकिंग वाले प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती दी, उससे वे खुश हैं।

सात्विक और चिराग को पेरिस ओलंपिक के बाद लगातार संघर्ष का सामना करना पड़ा है। पिछले वर्ष चाइना ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचने के बाद वे मलेशिया और इंडिया ओपन के अंतिम-4 तक पहुंचे, लेकिन स्वास्थ्य और व्यक्तिगत चुनौतियों के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, इस वर्ष की शुरुआत में सात्विक को एक बड़ी व्यक्तिगत क्षति हुई, जब फरवरी में हृदयाघात के कारण उनके पिता का निधन हो गया।

इसके बाद बीमारी के कारण वे सुदीरमन कप से भी बाहर हो गए थे। वापसी के बाद ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के दौरान चिराग की पीठ की चोट फिर से उभर आई, जिससे मार्च में उनका अभियान छोटा हो गया। कोर्ट से दूर रहने के कारण उनकी रैंकिंग भी गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते वे विश्व में नंबर 1 से 27 पर खिसक गए।

Also Read
View All
विनेश फोगाट का टूटा एशियन गेम्स खेलने का सपना, ट्रायल्स में हारने के बाद WFI अध्यक्ष को किया यह इशारा, Video वायरल

Vinesh Phogat को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, एशियन गेम्स 2026 के सेलेक्शन ट्रायल में ले सकेंगी हिस्सा

Vinesh Phogat Comback: रेसलर विनेश फोगाट को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, WFI को फटकार, एशियन गेम्स के ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति मिली

विनेश फोगाट की याचिका पर हाईकोर्ट का डब्ल्यूएफआई को नोटिस, त्काल राहत देने से इनकार, 6 जुलाई को अगली सुनवाई

Thailand Open 2026: सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने कटाया फाइनल का टिकट, इतिहास रचने से मात्र एक कदम दूर