इरान के ही फजल अत्राचली ऑक्शन टेबल पर दूसरे खिलाड़ी थी और उन्हें दबंग दिल्ली ने बेस प्राइज में खरीदा लेकिन बंगाल वॉरियर्स ने FBM का प्रयोग किया और वापस अपनी टीम में बुला लिया। फाइनल बिड मैच कार्ड एक ऐसी सुविधा है, जो पुरानी टीमों को ऑक्शन में अपने रिलीज किए गए खिलाड़ी को बिके हुए किमत पर अपनी टीम में शामिल करने का मौका देता है। जैसे अगर अत्राचली को दिल्ली ने खरीदा 30 लाख में तो बंगाल वॉरियर्स, जिसने उन्हें ऑक्शन से पहले रिलीज किया था, उन्होंने FBM का उपयोग कर 30 लाख में ही अपनी टीम में शामिल कर लिया।