अन्य खेल

सिंगापुर ओपन : मिश्रित युगल में तीन भारतीय जोड़ियां हारीं, सिर्फ अर्जुन-मनीषा की जोड़ी को मिली जीत

अर्जुन-मनीषा की जोड़ी ने हमवतन जोड़ी प्रणव-सिक्की को हराया तीन भारतीय जोड़ी को मिली हार सिर्फ एक भारतीय जोड़ी जीत सकी पहले दौर में
less than 1 minute read
singapore open badminton

सिंगापुर : सिंगापुर एकल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने जो जीत से शुरुआत की थी उसे सिलिसिले को युगल वर्ग में भी भारतीय जोड़ियां बरकरार नहीं रख पाईं। भारत की तीन जोड़ी बुधवार को पहले ही दौर में पहले दौर में हारकर बाहर हो गई तो अर्जुन और मनीषा की जोड़ी ही पहली बाधा पार करने में सफल रही।

अर्जुन-मनीषा की जोड़ी जीती
पुरुष एकल युगल वर्ग में मनु अत्री और बी.सुमीथ रेड्डी को इंडोनेशिया के डैनी क्रिसनान्ता और लोह हीन की जोड़ी ने लगातार सीधे दो गेमों में 21-13, 21-17 से हराया। वहीं मिश्रित युगल वर्ग में सौरभ शर्मा और अनुष्का पारिख की जोड़ी भी थाईलैंड के डेचपूल पी और सैपसैरी टी की तीसरी सीड जोड़ी को टक्कर नहीं दे सकी। वे सीधे दो गेमों में आसानी से 21-12, 21-12 से हार गई।
मिश्रित युगल की एक और भारतीय जोड़ी प्रणव जेरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी को हमवतन एम आर अर्जुन और मनीषा के की जोड़ी को 21-18, 21-7 से मात देकर बाहर कर दिया।

Updated on:
10 Apr 2019 09:35 pm
Published on:
10 Apr 2019 09:19 pm
Also Read
View All