अन्य खेल

स्पेनिश लीगः बार्सिलोना ने सेविला को एकतरफा मुकाबले में हराया

जीत के बाद अंत तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंची बार्सिलोना की टीम

less than 1 minute read
Oct 07, 2019
barcelona.jpg

बार्सिलोना। दिग्गज क्लब बार्सिलोना ने स्पेनिश लीग में अपने घर में खेले गए मैच में सेविला को 4-0 से हरा दिया। कैम्प नाउ स्टेडियम में खेले गए मैच के पहले हाफ में ही बार्सिलोना ने 3-0 की बढ़त ले ली थी। इस जीत ने बार्सिलोना को लीग में दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया है। वह रियल मेड्रिड से दो अंक पीछे है।

गोल पोस्ट के पास जाकर गोल करने की जंग इस मैच में एक मायने से एकतरफा रही जिसमें सेविला को पहले हाफ में ही सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। उसके पास गोल करने के चार मौके थे लेकिन चारों बार वह चूक गई। वहीं बार्सिलोना ने हाथ आए मौकों को जाने नहीं दिया।

पहले करीबी मौके पर बार्सिलोना के लिए लुइस सुआरेज ने गोल किया। यह गोल 27वें मिनट में नेल्सन सेमेडो की मदद से हुआ। पांच मिनट बाद अटुोरो विडाल ने बेहतरीन टच से गेंद को गोलपोस्ट में डाल बार्सिलोना के खाते में दूसरा गोल डाल दिया। तीन मिनट बाद डेम्बेले के बेहतरीन प्रयास ने बार्सिलोना को 3-0 से आगे कर दिया।

पहले हाफ का अंत बार्सिलोना ने इसी स्कोर के साथ किया। दूसरे हाफ में सेविला ने कई कोशिशें की लेकिन सफलता उसके हाथ नहीं लगी। कोच ने कुछ बदलाव भी किए जो गोल करने में असफल रहे।

वहीं बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने 78वें मिनट में अपना खाता खोल टीम का स्कोर 4-0 कर दिया। मैच खत्म होने के करीब था तभी रोनाल्ड अराउजो और डेम्बेले को लाल कार्ड दिए जाने के कारण बार्सिलोना नौ खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी।

Published on:
07 Oct 2019 11:28 am
Also Read
View All
Doha Diamond League 2026: चोट के बाद पहली बार एक्शन में दिखेंगे नीरज चोपड़ा, जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं दोहा डायमंड लीग

Cristiano Ronaldo: पुर्तगाल से ड्रॉ के बाद रोनाल्डो को चिढ़ाने लगे फैंस, स्टेडियम में गूंजे ‘मेसी-मेसी’ के नारे

Messi vs Mbappe: 4 घंटे में बदला वर्ल्ड कप का खेल, पहले एमबापे आगे निकले, फिर मेसी ने हैट्रिक से पलट दी बाजी, पिछले साल की जंग हुई शुरू

Lionel Messi Hat-trick: गोल के बाद रो पड़े लियोनल मेसी, फिर बताई वजह, हैट्रिक से क्लोजे के रिकॉर्ड की बराबरी की

FIFA World Cup records: क्रिस्टियानो रोनाल्डो या लियोनल मेसी नहीं, वर्ल्डकप में मिरोस्लाव क्लोजे ने दागे हैं सबसे ज्यादा गोल