अन्य खेल

फिटनेस को लेकर खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कही अहम बात

खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि फिटनेस के माध्यम से ही देश और समाज को स्वस्थ्य रखा जा सकता है
less than 1 minute read
Sep 22, 2019
kiren_rijiju.jpg

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि फिटनेस के माध्यम से ही देश और समाज को स्वस्थ्य रखा जा सकता है और इसी कारण फिटनेस सिर्फ एक व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि पूरे समाज और देश के लिए अहम है।

रिजिजू ने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। इस कार्यक्रम का मकसद ही लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने का था। इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिए भी फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने का लक्ष्य इस कार्यक्रम में तय किया गया।

रिजिजू ने कहा, "फिटनेस हमारी जिंदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह हमारी शिक्षा प्रणाली का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। इस चीज के बारे में हम सब को सोचना चाहिए कि फिटनेस के माध्यम से कैसे देश और समाज को फिट और स्वस्थ्य रखा जा सकता है। आईपीएलआईएक्स मीडिया परियोजना की शुरूआत करने के लिए मैं उन्हें अपनी बधाई देता हूं।"

अरुणाचल प्रदेश के सांसद रिजिजू खुद भी फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं। वह रोजाना रनिंग करते हैं और हाल ही में वह जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में कुछ युवा एथलीटों के साथ रनिंग करते देखे गए थे।

Updated on:
22 Sept 2019 05:17 pm
Published on:
22 Sept 2019 05:12 pm
Also Read
View All
China Masters: आयुष शेट्टी और पीवी सिंधु ने चाइना मास्टर्स सुपर 750 से नाम वापस लिया, सामने आई यह वजह

India Semifinal Qualification scenario: नीदरलैंड्स से हार के बाद भी सेमीफ़ाइनल के लिए ऐसे क्वालिफ़ाई कर सकता है भारत, समझें पूरा गणित

Hockey World Cup 2026: सेमीफाइनल की उम्मीदों को मजबूत करने उतरेगा भारत, नीदरलैंड्स से मिलेगी चुनौती, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

Lausanne Diamond League 2026: 0.09 मीटर से चूके नीरज चोपड़ा, श्रीलंका के रुमेश थरंगा ने जीता लुसाने डायमंड लीग का खिताब

Lausanne Diamond League: क्या 90 मीटर का मार्क पार कर पाएंगे नीरज चोपड़ा, श्रीलंका के रुमेश पाथिरगे से मिलेगी चुनौती, जानें कब, कहां और कैसे देखें इवेंट