अन्य खेल

ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी करेंगी रानी रामपाल

रानी ने कहा, ‘ओलंपिक में भारतीय टीम का नेतृत्व करना सम्मान की बात है। पिछले कुछ वर्षों में कप्तान के रूप में मेरी भूमिका से यह आसान हुआ।

2 min read
Jun 21, 2021
rani_rampal.jpg

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया (Hockey India) ने सोमवार को अनुभवी स्ट्राइकर रानी रामपाल (Striker Rani Rampal) को अगले महीने होने वाले टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olampic) के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम (India Women Hockey Team) का कप्तान बनाने की घोषणा की। टोक्यो ओलंपिक का आयोजन अगले महीने 23 तारीख से होना है। इसके लिए हॉकी इंडिया ने कुछ दिनों पहले 16 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित की थी। हालांकि, उस समय कप्तान का ऐलान नहीं किया गया था। रानी के अलावा डिफेंडर दीप ग्रेस एक्का (Deep Grace Ekka) और गोलकीपर सविता पुनिया (Savita Punia) को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

हॉकी इंडिया का नेतृत्व करना सम्मान की बात
रानी ने कहा, ‘ओलंपिक में भारतीय टीम का नेतृत्व करना सम्मान की बात है। पिछले कुछ वर्षों में कप्तान के रूप में मेरी भूमिका से यह आसान हुआ। मैं इस जिम्मेदारी के लिए तैयार हूं और मुझे यह सम्मान देने के लिए मैं हॉकी इंडिया का धन्यवाद करती हूं।’ हॉकी इंडिया ने कहा कि रानी ना सिर्फ अपने ऑनफील्ड प्रदर्शन के लिए बल्कि टीम में युवाओं का मार्गदर्शन करने की उनकी सहज क्षमता के लिए भी कप्तान के रूप में पहली पसंद थीं।

लंबे समय से टीम का हस्सा रही सविता और दीप
हॉकी इंडिया ने कहा,‘सविता और दीप करीब एक दशक से संभावित टीम का हिस्सा हैं और लीडरशीप ग्रुप का अहम हिस्सा रहीं हैं। इन्होंने 2018 में सर्वश्रेष्ठ नौंवीं रैंकिंग हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।’ भारतीय महिला टीम ने पिछले चार वर्षों में कई बेहतरीन नतीजे दिए हैं जिसमें 2017 में एशिया कप जीतना और 2018 एशियाई खेलों में रजत पदक जीतना शामिल है। रानी के नेतृत्व में ही टीम 2018 में लंदन में हुए एफआईएच महिला विश्व कप में पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी।

Published on:
21 Jun 2021 11:26 pm
Also Read
View All
Doha Diamond League 2026: चोट के बाद पहली बार एक्शन में दिखेंगे नीरज चोपड़ा, जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं दोहा डायमंड लीग

Cristiano Ronaldo: पुर्तगाल से ड्रॉ के बाद रोनाल्डो को चिढ़ाने लगे फैंस, स्टेडियम में गूंजे ‘मेसी-मेसी’ के नारे

Messi vs Mbappe: 4 घंटे में बदला वर्ल्ड कप का खेल, पहले एमबापे आगे निकले, फिर मेसी ने हैट्रिक से पलट दी बाजी, पिछले साल की जंग हुई शुरू

Lionel Messi Hat-trick: गोल के बाद रो पड़े लियोनल मेसी, फिर बताई वजह, हैट्रिक से क्लोजे के रिकॉर्ड की बराबरी की

FIFA World Cup records: क्रिस्टियानो रोनाल्डो या लियोनल मेसी नहीं, वर्ल्डकप में मिरोस्लाव क्लोजे ने दागे हैं सबसे ज्यादा गोल