3 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

India in Archery: भारत को मिला 17वां गोल्ड मेडल, कुमकुम मोहोद ने रिकर्व में स्वर्ण पदक जीतकर बदल दिया खेलों का इतिहास

India in Archery: भारत को मिला 17वां गोल्ड मेडल, कुमकुम मोहोद ने रिकर्व में स्वर्ण पदक जीतकर बदल दिया खेलों का इतिहास
2 min read
Google source verification
Kumkum Mohod upsets Korea's Oh Yejin (Seed 3) in a tense final after shoot off.

कुलकुम ने गोल्ड जीत रचा इतिहास (फोटो- SAI X)

Kumkum Mohod Wins Gold in Archery: कुमकुम मोहोद ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। शनिवार को उन्होंने वूमेंस रिकर्व के फाइनल में साउथ कोरिया की ओह येजिन को हराकर फाइनल में जगह बना ली। ओह येजिन दुनिया की तीसरे नंबर की तीरंदाज हैं और गोल्ड मेडल मुकाबले में वह हार मानने को तैयार नहीं थीं। हालांकि भारतीय आर्चर ने शानदार खेल दिखाया और पहले सेट में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा। इस गोल्ड मेडल के साथ उन्हें ओलंपिक 2028 खेलों का टिकट भी मिल गया है।

कांटे की टक्कर में कोरियाई तीरंदाज को हराया

खिताबी मुकाबले की शुरुआत कुमकुम मोहोद के मन मुताबिक नहीं रही। पहले ही सेट में वह 27-29 से हार गईं और कोरियाई खिलाड़ी ने दो अंक की बढ़त बना ली। दूसरा सेट टाई रहा। हालांकि, इस सेट में कुमकुम ने शानदार वापसी की और दो 10 पर निशाना लगाया, लेकिन टाई की वजह से उन्हें एक अंक से संतोष करना पड़ा और दूसरे सेट में भी वह पीछे रहीं।

पिछड़ने के बाद की दमदार वापसी

तीसरे सेट में कुमकुम ने दो 10 और एक एक्स पर निशाना लगाया और 30 अंक हासिल किए। वहीं, कोरियाई खिलाड़ी से चूक हुई और 29 अंक के साथ वह सेट हार गईं, जिससे मुकाबला बराबरी पर आ गया। लेकिन चौथे सेट में एक बार फिर कोरियाई खिलाड़ी ने दमदार खेल दिखाया और 27-28 से सेट जीतकर बढ़त हासिल कर ली। 27-28 के अंतर से सेट जीतकर कोरियाई खिलाड़ी ने 5-3 की बढ़त हासिल कर ली।

पांचवें और आखिरी सेट में कुमकुम ने शानदार खेल दिखाया और दो X के साथ एक 10 पर निशाना लगाते हुए पूरे 30 अंक हासिल किए, जबकि कोरियाई खिलाड़ी सिर्फ 28 अंक हासिल कर पाईं। भारतीय तीरंदाज ने सेट जीतकर मुकाबले को टाई-ब्रेकर में पहुंचा दिया। टाई-ब्रेकर में कुमकुम ने 10 पर निशाना साधा, वहीं कोरियाई खिलाड़ी पर दबाव दिखा और वह सिर्फ 8 अंक ही हासिल कर पाईं। इस तरह कांटे की टक्कर में भारत की कुमकुम मोहोद ने इतिहास रच दिया।

इतिहास बदलने की दहलीज पर आर्चर

आर्चरी में अब तक भारत ने 5 गोल्ड, दो सिल्वर और 1 कांस्य सहित कुल 8 पदक जीत लिए हैं। भारत का एशियन गेम्स आर्चरी में सबसे बेस्ट प्रदर्शन 2022 के खेलों में देखने को मिला था, जब भारतीय आर्चर्स ने 5 गोल्ड सहित कुल 9 पदक जीते थे। इस बार उस प्रदर्शन से भी आगे निकलने का मौका हैं, क्योंकि आखिरी दिन भारत के दो पदक इस इवेंट में और आ सकते हैं।