अन्य खेल

उसेन बोल्ट का हस्ताक्षरयुक्त जूता 18,000 डॉलर में बिका

इंटरनेट पर भी लोगों में उनके हस्ताक्षरयुक्त जूते को खरीदने की खूब होड़ मची और अंत में 18,152 डॉलर में इसकी नीलामी खत्म हो गई

less than 1 minute read
Aug 25, 2016
usain bolt
usain bolt

लंदन। रियो ओलंपिक में अपनी तेज रफ्तार का लोहा मनवाने वाले जमैका के धावक उसेन बोल्ट के हस्ताक्षरयुक्त जुते की इंटरनेट पर नीलामी गई। इंटरनेट पर भी लोगों में उनके हस्ताक्षरयुक्त जूते को खरीदने की खूब होड़ मची और अंत में 18,152 डॉलर में इसकी नीलामी खत्म हो गई। 30 बोलियों के बाद यह नीलामी राशि फाइनल की गई।

बोल्ट के जूते की नीलामी काटाविकी नामक संस्था ने करवाई। जूतों की नीलामी की शुरुआती कीमत 8 हजार डॉलर तय की गई। इसके बाद कई लोगों ने इंटरनेट के जरिए इस नीलामी में हिस्सा लिया। जिस जूते की नीलामी की गई उसे बोल्ट ने 2015 में बीजिंग में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहना था। इस जूते को पहनकर बोल्ट ने 100 मीटर रेस में अमेरिका के जस्टिन गाटलिन को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता था। बोल्ट ने 200 तथा 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस का भी स्वर्ण अपने नाम किया था।

आपको बता दें कि वर्ल्ड चैंपियन बोल्ट ने अपनी बादशाहत का जलवा रियो ओलंपिक में भ्भी बरकरार रखा। बोल्ट ने रियो में तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। 30 वर्षीय बोल्ट ने इस ओलंपिक में 100 मीटर, 200 मीटर और चार गुणा 100 मीटर रिले में गोल्‍ड मेडल जीता है। जमैका के धावक अब तीन ओलंपिक में 9 गोल्ड मेडल जीत चुके है।

Published on:
25 Aug 2016 12:04 am
Also Read
View All
Doha Diamond League 2026: चोट के बाद पहली बार एक्शन में दिखेंगे नीरज चोपड़ा, जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं दोहा डायमंड लीग

Cristiano Ronaldo: पुर्तगाल से ड्रॉ के बाद रोनाल्डो को चिढ़ाने लगे फैंस, स्टेडियम में गूंजे ‘मेसी-मेसी’ के नारे

Messi vs Mbappe: 4 घंटे में बदला वर्ल्ड कप का खेल, पहले एमबापे आगे निकले, फिर मेसी ने हैट्रिक से पलट दी बाजी, पिछले साल की जंग हुई शुरू

Lionel Messi Hat-trick: गोल के बाद रो पड़े लियोनल मेसी, फिर बताई वजह, हैट्रिक से क्लोजे के रिकॉर्ड की बराबरी की

FIFA World Cup records: क्रिस्टियानो रोनाल्डो या लियोनल मेसी नहीं, वर्ल्डकप में मिरोस्लाव क्लोजे ने दागे हैं सबसे ज्यादा गोल