अन्य खेल

चैंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त शीतल के साथ आज लेंगे सात फेरे

उल्लेखनीय है कि 34 साल के योगेश्वर ने हरियाणा के कांग्रेसी नेता जयभगवान शर्मा की बेटी शीतल के साथ रविवार को सगाई की और वह आज उन्हें अपनी अर्धांगिनी बनाएंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jan 2017, 10:43 AM IST
Yogeshwar Dutt
Yogeshwar Dutt
नई दिल्ली।
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त कल से कुंवारे नहीं रहेंगे। जी हां.......हम आपको बता दें कि योगेश्वर आज वैवाहिक हो जाएंगे क्योंकि आज ही इस स्टार भारतीय पहलवान की शादी है।


उल्लेखनीय है कि 34 साल के योगेश्वर ने हरियाणा के कांग्रेसी नेता जयभगवान शर्मा की बेटी शीतल के साथ रविवार को सगाई की और वह आज उन्हें अपनी अर्धांगिनी बनाएंगे। दिल्ली में यह दोनों सात फेरे लेकर आजीवन एकदूजे के हो जाएंगे।





खास बात यह है कि योगेश्वर ने उदाहरण पेश करते हुए सगाई की रस्म महज एक रुपए से की। उनकी सगाई भारतीय रीति रिवाज से बेहद शानदार ढंग से हुई और इस मौके पर खेल जगत की कई नामी हस्तियां मौजूद रहीं।


हम यहां एक बात और बता दें कि योगेश्वर की शादी बेहद खास होने वाली है। योगेश्वर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को अपनी शादी का न्योता दिया है। इसके अलावा खेल जगत से वीरेंद्र सहवाग, सुशील कुमार, साइना नेहवाल, विजेंदर सिंह सहित कई अन्य खेल सितारों के इस चैंपियन पहलवान की शादी में बाराती बनने की संभावना है।


Published on: